{"_id":"6a02ac8838ae93a39c05ba51","slug":"horror-speed-on-yamuna-expressway-car-at-176-kmph-escapes-camera-capture-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे पर खौफनाक रफ्तार: कार की इतनी गति, पलक झपकते ही हो गई गायब; स्पीडोमीटर न भी खींच सका तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे पर खौफनाक रफ्तार: कार की इतनी गति, पलक झपकते ही हो गई गायब; स्पीडोमीटर न भी खींच सका तस्वीर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 12 May 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन दिन में 166 वाहनों के चालान हुए, जबकि 176 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी एक कार कैमरे में साफ कैद भी नहीं हो सकी।
स्पीडोमीटर चलाते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। चालक निर्धारित 100 किमी प्रति घंटा की गति सीमा को नजरअंदाज कर 130 से लेकर 176 किमी प्रति घंटा तक वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं।
Trending Videos
यातायात पुलिस के लगातार चेकिंग अभियान चलाए जाने के बावजूद ओवरस्पीड के मामलों में कमी नहीं आ रही है। शनिवार, रविवार और सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 166 वाहनों के चालान किए गए। शनिवार को 56, रविवार को 60 और सोमवार को 50 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात उपनिरीक्षक राम निवास ने बताया कि अधिकांश वाहन 130 से 144 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ते पाए गए, जो निर्धारित सीमा से काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि एक कार 176 किमी प्रति घंटा की तेज रफ्तार से गुजरती हुई स्पीडोमीटर में दर्ज हुई, लेकिन तकनीकी कारणों से उसकी फोटो कैद नहीं हो सकी। ऐसे में नियमों के अनुसार उसका चालान नहीं किया जा सका।
उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है। कई बार छोटे-छोटे असंतुलन भी बड़े हादसों का कारण बन जाते हैं। पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
यातायात विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ओवरस्पीड के खिलाफ और सख्त अभियान चलाया जाएगा, जिससे लापरवाह चालकों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।