सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online Registration Begins for 462 Residential Plots in Agra’s Atalpuram Township

UP: अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉट खरीदने का मौका, 462 भूखंडों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू; ऐसे करें आवेदन

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा विकास प्राधिकरण की अटलपुरम टाउनशिप योजना में 462 आवासीय भूखंडों की बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इच्छुक आवेदक 15 जून तक एडीए और जनहित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जबकि तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

Online Registration Begins for 462 Residential Plots in Agra’s Atalpuram Township
अटलपुरम टाउनशिप का निरीक्षण करतीं एडीए उपाध्यक्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांड़ई में विकसित हो रही अटल पुरम टाउनशिप में रिक्त 462 भूखंडों की बिक्री के लिए बृहस्पतिवार से पंजीकरण शुरू हो गए। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ की।
Trending Videos


 

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की महत्वाकांक्षी योजना अटलपुरम टाउनशिप के फेस-1, 2 और 3 में शेष बचे आवासीय भूखंडों की बिक्री शुरू हो गई है। पंजीकरण सिर्फ ऑनलाइन होंगे। आवेदक 15 जून तक पंजीकरण करा सकते हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरून्नमोली ने बताया कि योजना में शामिल होने के लिए आवेदक आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in या एडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.adaagra.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के समय किसी आवेदक को कोई असुविधा या तकनीकी समस्या आती है, तो हेल्पलाइन नंबर 0562-2510070 और 9084407890 पर संपर्क किया जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन श्रेणियों में उपलब्ध हैं भूखंड
अटलपुरम आवासीय योजना के अंतर्गत आठ सेक्टरों में छोटे भूखंडों से लेकर बड़े भूखंडों तक का विकल्प दिया गया है।
 
क्र.सं. श्रेणी क्षेत्रफल भूखंडों की संख्या
1. ई.डब्ल्यू.एस. 40 वर्गमीटर तक 19
2. एल.आई.जी. 41 से 50 वर्गमीटर तक 12
3. एम.आई.जी.-1 51 से 75 वर्गमीटर तक 16
4. एम.आई.जी.-3 101 से 150 वर्गमीटर तक 46
5. एच.आई.जी. 151 से 300 वर्गमीटर तक 198
6. सुपर एच.आई.जी. 300 वर्गमीटर से अधिक 171
कुल     462


 

एडीए की पांच कॉलोनियों में आज खुलेगी भूखंडों की लॉटरी
 शास्त्रीपुरम, कालिंदी विहार, नेहरू एन्क्लेव और ताजनगरी सहित पांच कॉलोनियों में रिक्त भूखंडों का आवंटन शुक्रवार को उपाध्यक्ष कार्यालय पर सुबह 9:30 बजे लॉटरी ड्रॉ से होगा। एडीए ने ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के भूखंडों के लिए पंजीकरण खोले थे। 500 से अधिक आवेदन आए हैं। प्राधिकरण ने सभी पात्र पंजीकृत आवेदकों से इस ड्रॉ प्रक्रिया में उपस्थित रहने की अपील की है। प्राधिकरण के अनुसार इन योजनाओं में भूखंड प्राप्त करने के लिए 13 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच पंजीकरण खोले गए थे। आपत्तियों और सुधार के बाद अंतिम रूप से पात्र पाए गए आवेदकों के बीच अब भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed