सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karni Sena threatens to stage sit-in protest from 13th if temple ownership is not decided

Agra News: मंदिर का स्वामित्व तय न होने पर करणीसेना ने 13 से धरने की दी चेतावनी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena threatens to stage sit-in protest from 13th if temple ownership is not decided
विज्ञापन
आगरा। एत्माद्दौला स्मारक के सामने स्थित प्राचीन शिव परिवार मंदिर के स्वामित्व और पूजा-पाठ का विवाद बढ़ता जा रहा है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर जल्द समाधान की मांग की है। चेताया कि अनदेखी पर 13 अप्रैल से धरना दिया जाएगा। करणी सेना युवा शक्ति के महानगर अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि मंदिर पर पहले एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर मंदिर को कब्जामुक्त कराया, लेकिन बाद में मंदिर के गेट पर ताला डाल दिया गया। इससे मंदिर में पूजा-पाठ बंद हो गया है।प्रशासन ने स्वामित्व तय करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था, जो अब पूरा हो चुका है, फिर भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। कहा कि 13 अप्रैल से मंदिर गेट पर पूजा-अर्चना के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राजीव चौहान, हर्ष चौहान, निखिल चाहर, नितिन सिंह राजपूत और यश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed