फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kothi Meena Bazaar Identified as Shivaji-Sambhaji’s Captivity Site Grand Memorial Planned

UP: कोठी मीना बाजार में कैद रहे थे शिवाजी महाराज और संभाजी, 2018 से शोध में दावा; अब बनेगा भव्य स्मारक

Sat, 01 Aug 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 09:34 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दावा किया है कि ऐतिहासिक शोध और जयपुर राजपरिवार के राजस्व अभिलेखों से कोठी मीना बाजार को शिवाजी महाराज और संभाजी की नजरबंदी का स्थल होने की पुष्टि हुई है। अब उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार संयुक्त रूप से यहां भव्य राष्ट्रीय स्मारक बनाने की योजना पर काम करेंगी।

विज्ञापन
Kothi Meena Bazaar Identified as Shivaji-Sambhaji’s Captivity Site Grand Memorial Planned
महाराष्ट्र के मंत्री के साथ कोठी मीना बाजार को लेकर चर्चा करते कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 ऐतिहासिक तथ्यों और जयपुर राजपरिवार के राजस्व अभिलेखों से यह सिद्ध हो गया है कि कोठी मीना बाजार ही वही स्थान है जहां औरंगजेब ने छल से छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी को कैद करके नजरबंद रखा था। इसी स्थान से शिवाजी महाराज अपनी सूझबूझ और चातुर्य से मुगलों की कैद से सुरक्षित निकलने में सफल रहे थे।
विज्ञापन


प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से जारी छह साल के लंबे शोध और इतिहासकारों प्रो. सुगम आनंद और स्व. डॉ. अमी आधार निडर के निरंतर प्रयासों के बाद इस तथ्य की पुष्टि हुई है। शोध के अनुसार, मिर्जा राजा जयसिंह के पुत्र रामसिंह का यह आवासीय परिसर ही शिवाजी महाराज की कैदगाह था। उपाध्याय ने बताया कि दुर्भाग्यवश पूर्ववर्ती सरकारों ने इस राष्ट्रीय महत्व के प्रेरणादायी स्थल की ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए शौर्य और महाराष्ट्र से उत्तर भारत की राष्ट्रीय एकात्मकता के प्रतीक के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने सहयोग का दिया आश्वासन
इस स्मारक योजना को मूर्तरूप देने के लिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकारें एक साथ मिलकर काम करेंगी। योगेंद्र उपाध्याय ने मुंबई प्रवास के दौरान महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार से मुलाकात कर उन्हें आगरा आने का निमंत्रण दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस परियोजना में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। अब दोनों राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से कोठी मीना बाजार को भव्य राष्ट्रीय स्मारक का रूप दिया जाएगा, जिससे शिवाजी महाराज के इस ऐतिहासिक शौर्य गाथा की चमक देश और दुनिया के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed