{"_id":"69d7e36d4ff25a365502db1a","slug":"lawrence-bishnoi-gang-shooter-pradeep-baba-arrested-for-demanding-ransom-of-10-crore-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: होटल मालिक से मांगी थी 10 करोड़ चाैथ, STF ने दबोचा 30 हजार का इनामी प्रदीप बाबा; लाॅरेंस गैंग से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होटल मालिक से मांगी थी 10 करोड़ चाैथ, STF ने दबोचा 30 हजार का इनामी प्रदीप बाबा; लाॅरेंस गैंग से जुड़े तार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार
कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रकम न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी। रंगदारी मांगने के लिए व्यापारी के मोबाइल पर वायस क्लिप भेजी गई थी। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर एवं ऋतिक बॉक्सर का नाम लिया गया था। पुलिस ने मामले में इनामी प्रदीप बाबा को गिरफ्तार किया है।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश एसटीएफ ने 10 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में बाह के प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा को मुरैना से दबोचा है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम कर रहा था। अशोक नगर के व्यापारी से रंगदारी के मामले में पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। आरोपी प्रदीप तीन साल पहले भी जयपुर में जी क्लब होटल के बाहर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाह से पूर्व में भी गिरोह के 6 सदस्यों को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग के मामले गिरफ्तार किया था।
अशोक नगर के पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के मुताबिक, 12 फरवरी को व्यापारी अंकित अग्रवाल से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रकम न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी। रंगदारी मांगने के लिए व्यापारी के मोबाइल पर वायस क्लिप भेजी गई थी। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर एवं ऋतिक बॉक्सर का नाम लिया गया था। मामले में पुलिस के साथ एसटीएफ ने जांच की। दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद डिफेंस कॉलोनी, बाह निवासी प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा का नाम सामने आया।
Trending Videos

एक सप्ताह पहले अशोक नगर पुलिस ने दबिश दी थी। मगर बाबा नहीं मिला। पुलिस एक संदिग्ध को उठाकर भी ले गई थी। उसके खाते में धनराशि जमा हुई थी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा की तलाश में लगी थी। अशोक नगर पुलिस ने उस पर 10 हजार और एसटीएफ भोपाल ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार को मुरैना में प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।
जयपुर के जी क्लब के बाहर की थी फायरिंग
28 जनवरी 2023 को जयपुर के जी क्लब एवं होटल डेज के मालिक से 1 करोड़ की रंगदारी के लिए फायरिंग की गई थी। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। तब पुलिस ने छानबीन की थी। 3 शूटर बीकानेर के जयप्रकाश उर्फ जेपी, रिषभ उर्फ यशचन्द्र और बाह के प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा को पकड़ा गया था। टीम को गच्चा देकर भागे बाह के बड़ागांव के भूपेन्द्र गुर्जर उर्फ थापा को दूसरे दिन मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। अब फिर से प्रदीप के पकड़े जाने के बाद गांव के लोग चिंतित हैं।
मोबाइल एप के जरिए गिरोह से जुड़ रहे बाह के युवक
फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू मुंबई स्थित घर के बाहर रंगदारी और वसूली के लिए 1 फरवरी को फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की गिरफ्त में बाह के बिजौली गांव के 6 आरोपी पूर्व में आ चुके हैं। 15 फरवरी को हरियाणा के झज्जर से बिजौली के शूटर दीपक शर्मा, रेकी करने वाले सोनू पुरवंशी, सनी जाटव और शरण देने वाले रितिक यादव को गिरफ्तार किया गया था। विष्णु कुशवाह की बाह से गिरफ्तारी हुई थी। 23 मार्च को प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित की महावीर नगर बिजौली स्थित घर से गिरफ्तारी हुई थी। आरोपियों के घर 100 मीटर के दायरे में हैं। सात की गिरफ्तारी के बाद लोग परेशान हैं। वह अपने पड़ोस में रहने वाले युवकों के प्रोफाइल को टटोलने लगे हैं, कहीं लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे उनके आसपास तो नहीं हैं। सभी मोबाइल एप के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैंडलरों के संपर्क में आए थे।