आगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में 67 साल के व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हत्या और लूटपाट के दौरान व उससे पहले आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाए थे। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के पास से एक मोबाइल बरामद किया है। इसमें कई वीडियो मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक एक्सपर्ट के पास भेजा है। वीडियो की सीडी बनाकर केस में शामिल किया जाएगा। फरार आरोपियों की एटा और फिरोजाबाद में तलाश की जा रही है। अगली स्लाइड्स में पढ़िए पूरा घटनाक्रम...
लुटेरी दुल्हन: 67 साल के व्यापारी की हत्या से पहले बनाए वीडियो, फिर की खौफनाक वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रीगंज स्थित तिरंगा अपार्टमेंट निवासी किशन गोपाल अग्रवाल की 12 अप्रैल की रात को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उनके घर पर एक महिला और तीन लोग आए थे। उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा किया था। महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया था। इनमें फिरोजाबाद निवासी नीलम यादव और एटा निवासी यज्ञपाल उर्फ करुआ हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
हत्याकांड में फिरोजाबाद निवासी विजय उर्फ करुआ, एटा निवासी अवधेश, सचिन और बंटी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए नीलम और यज्ञपाल से बरामद एक मोबाइल में हत्याकांड से जुड़े कुछ वीडियो हैं। मोबाइल को फोरेंसिक एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। इन वीडियो की सीडी बनाकर केस में शामिल किया जाएगा।
नीलम और यज्ञपाल ने पुलिस की पूछताछ में बताया किशन गोपाल ने छह महीने पहले अपने परिचित कासंगज स्थित अमांपुर निवासी बिल्लू से अपनी शादी कराने के लिए बात की थी। बिल्लू ने यज्ञपाल उर्फ करुआ को बताया। यज्ञपाल ने अपने दोस्त विजय उर्फ करुआ के साथ मिलकर व्यापारी की हत्या कर लूट की योजना बनाई। विजय गांव गोपालपुर, फिरोजाबाद का रहने वाला है। विजय ने व्यापारी को जाल में फंसाने के लिए यज्ञपाल की महिला मित्र नीलम यादव को तैयार किया।
उससे कहा कि लूट की रकम को आधा-आधा बांट लेंगे। एक महीने पहले विजय और यज्ञपाल ने किशन गोपाल से संपर्क किया। उसे नीलम का फोटो दिखाते हुए शादी कराने के बारे में कहा। व्यापारी को नीलम पसंद आ गईं। विजय और यज्ञपाल ने अपने साथियों अवधेश, सचिन और बंटी को भी साजिश में शामिल कर लिया। बाद में कई बार आरोपी मिलने आए। घटना वाले दिन यह कहकर नीलम से मिलाया कि उसके रिश्तेदार की तबीयत खराब है। वह आगरा में भर्ती है। इस कारण उनके फ्लैट पर ही रुकेंगे। इस दौरान शादी की बात भी कर लेंगे।