फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक लॉकडाउन: मथुरा से वृंदावन तक सन्नाटा, घरों से नहीं निकले लोग, सड़कें सुनसान

Sun, 25 Apr 2021 02:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
weekend lockdown second day in mathura
साप्ताहिक लॉकडाउन में वृंदावन की सड़क पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले में शुक्रवार रात से साप्ताहिक लॉकडाउन जारी है, जो सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिस चेकिंग कर रही है। रविवार सुबह कुछ स्थानों पर लोग इधर-उधर आते-जाते दिखाई दिए पुलिस ने चेतावनी देकर लौटा दिया। दोपहर 12 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा गया। दुकानें बंद होने से जरूरी सामान दूध व सब्जी को लेकर भी लोगों को दिक्कत हुई। साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन वृंदावन की सड़कें पूरी तरह से सूनी हैं। 

weekend lockdown second day in mathura
वृंदावन की सड़क पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

संक्रमण की रोकथाम के लिए लगे साप्ताहिक लॉकडाउन का पालन ज्यादातर लोग कर रहे हैं। जो उल्लंघन करते मिले, ऐसे लोगों पर पुलिस ने सख्ती बरती। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि साप्ताहिक लॉकडाउन का लोगों ने खुद ही पालन किया है। उन्होंने अपील की है कि कोरोना वायरस को हराने में सहयोग करें। जरूरी हो तभी घर से निकलें और संक्रमण से बचाव के लिए उचित दूरी का पालन जरूर करें। 

weekend lockdown second day in mathura
निधिवन को ओर जाने वाली सड़क पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

रविवार को वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के आसपास का इलाका हो या फिर श्रीरंग जी मंदिर मार्ग... हर जगह पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान बांकेबिहारी मंदिर के आसपास नगर निगम की टीम ने सैनिटाइजेशन कार्य किया। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में सरकार पहले सिर्फ रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन घोषित किया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर शनिवार और रविवार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekend lockdown second day in mathura
वृंदावन की सड़क पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में लोगों ने समझदारी का परिचय दिया। लोग घरों से नहीं निकले। बाजार पूरी तरह से बंद रहे। मंदिरों को भी बंद रखा गया है। इसका असर वृंदावन की सड़कों पर साफ नजर आया। घंटों तक लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद दिखाई दी। खासकर दोपहर के वक्त। इतना ही नहीं वृंदावन की परिक्रमा भी बंद रही। गौरतलब रहे कि जनपद में तेजी से बढ़ रहे मरीजों में एक बड़ी संख्या वृंदावन की है। यहां 40-50 संक्रमित रोज मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
weekend lockdown second day in mathura
राधाकुंड में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते रविवार को राधाकुंड में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने बेवजह बाहर घूम रहे लोगों को फटकार कर वापस घरों में भेजा। अधिकांश लोगों ने घर पर रह कर पालन किया। बड़ा बाजार, हनुमान तिराहा, जोशी मोहल्ला, जाटवान मोहल्ला, मिश्रान मोहल्ला और गिरिराज परिक्रमा मार्ग व अन्य जगहों पर सड़कें सूनी रहीं। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया वीकेंड कर्फ्यू का पालन लोगों से कराया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed