{"_id":"6a55ea8fd22491609c05c14b","slug":"lord-jagannath-appears-in-youthful-form-after-14-days-devotees-gather-for-divine-darshan-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 14 दिन के विश्राम के बाद नवयौवन रूप में प्रकट हुए भगवान जगन्नाथ, सतरंगी श्रृंगार के दर्शन को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 14 दिन के विश्राम के बाद नवयौवन रूप में प्रकट हुए भगवान जगन्नाथ, सतरंगी श्रृंगार के दर्शन को उमड़े भक्त
Tue, 14 Jul 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:21 PM IST
सार
आगरा के कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ ने 14 दिनों के विश्राम के बाद नवयौवन रूप में भक्तों को दर्शन दिए। सतरंगी वस्त्रों और विशेष श्रृंगार में सजे भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
भगवान श्रीजगन्नाथ ने 14 दिनों के विश्राम के बाद नवयौवन रूप में भक्तों को दर्शन दिए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में मंगलवार को भगवान श्रीजगन्नाथ ने 14 दिनों के विश्राम के बाद नवयौवन रूप में भक्तों को दर्शन दिए। भगवान के दिव्य दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर हरे राम, हरे कृष्ण के संकीर्तन से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
मंगलवार सुबह मंगला आरती के साथ भगवान श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के पट भक्तों के लिए खोले गए। इस अवसर पर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया और उन्हें सतरंगी वस्त्र धारण कराए गए। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे भगवान का स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
परंपरा के अनुसार स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान श्रीजगन्नाथ 14 दिनों तक विश्राम करते हैं। इस अवधि में भक्तों के लिए भगवान के दर्शन बंद रहते हैं। स्वस्थ होने के बाद नयन उत्सव के अवसर पर भगवान पुनः रत्नवेदी पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं।