{"_id":"698306c43e3b8618a207e68b","slug":"major-accident-averted-on-gwalior-highway-driver-rescued-by-cutting-dumper-body-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: कंटेनर में पीछे से जा घुसा डंपर, केबिन में फंस गया चालक; इस तरह बचाई गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसा: कंटेनर में पीछे से जा घुसा डंपर, केबिन में फंस गया चालक; इस तरह बचाई गई जान
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार
घने कोहरे के कारण सैंया चौराहे के पास अचानक ब्रेक लगाने से कंटेनर और डंपर की टक्कर हो गई, जिससे डंपर चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर की बॉडी काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, चालक को मामूली चोटें आईं।
आगरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया चौराहे के पास बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। डंपर आगे चल रहे कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया।
घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की है। उस समय हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था और दृश्यता काफी कम थी। कंटेनर आगरा से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सैंया चौराहे से पहले कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा डंपर कंटेनर में टकरा गया।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना सैंया की सीसी टीम प्रभारी अमित यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कटर की मदद से डंपर की बॉडी काटकर काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
डंपर चालक की पहचान रंजीत सिंह निवासी मोरवी, गुजरात के रूप में हुई है। वह टाइल्स लादकर बंगलोर जा रहा था। हादसे में उसे हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि हाईवे पर यातायात कुछ देर तक धीमी गति से चलता रहा।
Trending Videos