सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Youths Killed in Car-Bike Collision on Agra Fatehabad Road

Agra: शादी में जा रहे दोस्तों को कार ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

शादी में जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को कार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Two Youths Killed in Car-Bike Collision on Agra Fatehabad Road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर पलिया के पास मंगलवार की रात कार ने  बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
Trending Videos


पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात 9:00 बजे के बाइक सवार मनीष (19) पुत्र रामेश्वर कुशवाह और ज्ञानी(18) पुत्र भगवान सिंह शादी समारोह में जा रहे थे। आगरा फतेहाबाद मार्ग पर पलिया के पास वे लोग पहुंचे, तभी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी से दोनों के परिवारों में  कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed