सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crocodile seen pond fear in Madhapur Village villagers

UP: गांव के पास तालाब में दिखा मगरमच्छ, कुछ ग्रामीणों ने की ऐसी हरकत...कांप गए गांव वाले; देखें वीडियो

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों की मानें तो तालाब के पास पहले कभी भी मगरमच्छ नहीं दिखा। पहले बार गांव वालों ने इसे देखा, जिससे उनमें दहशत है। तालाब गांव के बिलकुल नजदीक है, जिससे ग्रामीणों  को डर है कि ये कहीं घरों में न घुस जाए। 

crocodile seen pond fear in Madhapur Village villagers
तालाब में मगरमच्छ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मैनपुरी के करहल तहसील क्षेत्र के गांव मढ़ापुर में बुधवार को तालाब के किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी शशांक दीक्षित ने तालाब के पास मगरमच्छ देखा। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तालाब के पानी में वो शांत बैठा था, इस दौरान किसी ने पत्थर फेंक कर मारा, जिसके बाद वो तेजी से तालाब के अंदर घुस गया। 
Trending Videos





शशांक दीक्षित का कहना है कि मगरमच्छ पिछले एक साल से इसी तालाब में रह रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक उसे सुरक्षित रूप से पकड़ा नहीं गया है। गांव के बबलू दीक्षित, अवनीश दिवाकर, राजू, आनंद चौबे, नीरज पांडेय, सौरभ और अनुज पांडेय ने प्रशासन से मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed