{"_id":"69d812a6bbeeaca6c707194f","slug":"mansis-in-laws-are-wanted-in-the-dowry-murder-case-another-fir-has-been-filed-the-yellow-army-along-with-transgender-people-had-protested-at-the-dcp-city-office-raising-slogans-of-justice-for-mansi-agra-news-c-25-1-agr1034-1031425-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मानसी की दहेज हत्या में सास-ससुर की तलाश, एक और प्राथमिकी, डीसीपी सिटी कार्यालय पर किन्नरों के साथ पीली सेना ने किया था प्रदर्शन, जस्टिस फॉर मानसी के लगाए थे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मानसी की दहेज हत्या में सास-ससुर की तलाश, एक और प्राथमिकी, डीसीपी सिटी कार्यालय पर किन्नरों के साथ पीली सेना ने किया था प्रदर्शन, जस्टिस फॉर मानसी के लगाए थे नारे
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शादी के तीन माह बाद विवाहिता मानसी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। इस मामले में सास-ससुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं मृतका के बारे में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने और केस वापस लेने का दबाव डालने के मामले में एक और प्राथमिकी एत्माद्दौला थाने में दर्ज की गई है।
पीली सेना ने बुधवार को किन्नरों के साथ डीसीपी सिटी कार्यालय में प्रदर्शन किया था। पीली सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल के नेतृत्व में जस्टिस फॉर मानसी के नारे लगाते हुए परिजन और कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर पोस्टर लेकर बैठ गए थे। आरोपी सास-ससुर की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।
उधर, मृतका के पिता ने जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी ससुरालियों के चार रिश्तेदारों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। एत्माद्दौला के सीता नगर निवासी अशोक कुमार की बेटी मानसी की शादी 11 दिसंबर, 2025 को कमला नगर के बल्केश्वर क्षेत्र के अनुराग नगर निवासी प्रिंस के साथ हुई थी। 2 अप्रैल को पड़ोसियों से परिजन को सूचना मिली कि मानसी की हत्या कर दी गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। पति प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले में किन्नर समाज के लोगों ने परिजन के साथ प्रदर्शन किया था।
शबाना खंडेलवाल ने बताया कि मानसी की मौत से पहले सीसीटीवी में वह घर से निकलते दिखी और पति उसे बाल पकड़ कर वापस ला रहा था। इससे साफ है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी पति प्रिंस की बहन मायके वालों को कॉल कर धमका रही है। पुलिस अन्य नामजदों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पति को गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट ने जेल भेजा है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। विवेचना की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी।
- काॅल कर दे रहे धमकी
उधर, मानसी के पिता अशोक कुमार राठौर ने एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय से शिकायत की थी। इसमें कहा कि आरोपी प्रिंस की राजीव नगर, गोबर चौकी निवासी बहन संजना राठौर, ससुर जगन्नाथ राठौर, उसका बेटा सचिन और मौसा बंटी राठौर सोशल मीडिया पर मृतका के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं। मामले को वापस लेने और काॅल पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी छत्ता ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos