{"_id":"6a3cca9db787b3980d0177cd","slug":"massive-green-drive-over-2-90-crore-saplings-to-be-planted-across-agra-and-aligarh-divisions-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा-अलीगढ़ मंडल में हरियाली का महाभियान, एक हफ्ते में लगाए जाएंगे 2.90 करोड़ पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा-अलीगढ़ मंडल में हरियाली का महाभियान, एक हफ्ते में लगाए जाएंगे 2.90 करोड़ पौधे
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगरा और अलीगढ़ मंडल में 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव के दौरान 2 करोड़ 90 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। सरकार इस अभियान को जनभागीदारी के जरिए जनआंदोलन का रूप देने की तैयारी में है, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों और जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका होगी।
पौधारोपण के लिए खोदे गए गड्ढे।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगरा और अलीगढ़ मंडल में इस साल 2 करोड़ 90 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इस महाभियान को सफल बनाने के लिए आगामी 1 से 7 जुलाई तक दोनों मंडलों में वन महोत्सव मनेगा। जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों और संगठनों की भागीदारी होगी। ये बातें प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक ने कही। बुधवार को उन्होंने सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक की।
ये भी पढ़ें - आपातकाल: नाखून खींचे, जेल में डाल दिए थे बच्चे...इमरजेंसी के वो काले किस्से, जिन्होंने हिला दिया था पूरा देश
राज्यमंत्री मलिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान को सरकारी कार्यक्रम न मानकर एक जनआंदोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, विशेषकर विधायकों से समन्वय बनाकर विधायक निधि के माध्यम से ट्रेंचिंग और ब्रिकगार्ड निर्माण जैसे कार्य कराए जाएं।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने पौधशालाओं में फलदार और उपयोगी पौधों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया ताकि स्थानीय लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। बैठक में लक्ष्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्ष 2026 में आगरा मंडल में 1,65,44,800 पौधे और अलीगढ़ मंडल में 1,24,83,800 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें - UP: आधार बनवाना हुआ आसान, अब बायोमेट्रिक और अपडेट की सुविधा आपके घर तक; जानिए पूरी प्रक्रिया और शुल्क
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार गड्ढा खोदने का कार्य पूरा हो चुका है और नर्सरियों में पर्याप्त पौधे उपलब्ध हैं। बैठक की शुरुआत में राज्य मंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में खुद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मिशन निदेशक राम कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. के. इलांगो, आगरा वृत्त के वन संरक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल और अलीगढ़ वृत्त की वन संरक्षक श्रद्धा यादव सहित मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज के प्रभागीय वनाधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - UP: लव जिहाद के जरिए धर्मांतरण, AK-47 वाली तस्वीर से खुला आईएसआईएस कनेक्शन; इन 14 पर आरोप हुए तय