सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro station will be built on Guru ka Tal cut

Agra: गुरु का ताल कट पर बनेगा मेट्रो स्टेशन, इसलिए बंद किया जा रहा ये मार्ग; यातायात पुलिस ने भी दी मंजूरी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा मेट्रो के कार्य के चलते गुरु का ताल कट बंद होने जा रहा है। 30 मीटर पहले अस्थायी रास्ता बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के सर्वे पर यातायात पुलिस ने भी मंजूरी दे दी है। 


 

Metro station will be built on Guru ka Tal cut
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) गुरु का ताल कट को बंद करेगा। स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया जाएगा। तब तक करीब 30 मीटर पहले फुटओवर ब्रिज के पास अस्थायी कट बनाया जाएगा। यूपीएमआरसी के प्रस्ताव पर यातायात पुलिस ने भी हामी भर दी है। इससे यातायात को डायवर्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों को भी असुविधा नहीं होगी।
Trending Videos


ये भी पढ़ें -  UP: आईपीएस राजीव कृष्ण...यूपी के नए DGP, उनके बारे में ये बातें स्पष्ट तौर पर जान लें; पुलिस को बनाया हाईटेक
विज्ञापन
विज्ञापन





 

यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड हैं। इसमें आईएसबीटी स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें गुरु का ताल कट पर ही मेट्रो का स्टेशन बनना है। ऐसे में इसको बंद किया जाएगा। हाईवे को पार करने के लिए 20-30 मीटर पहले अस्थायी कट बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   UP: दर्दनाक हादसा...शीतगृह स्वामी की बेटी की जिस तरह हुई माैत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने


 

उन्होंने बताया कि इससे यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लोगों को दिक्कत भी नहीं होगी। मेट्रो स्टेशन बनने के बाद गुरु का ताल कट खोल दिया जाएगा और अस्थायी कट बंद कर दिया जाएगा। सर्वे कर इसका प्रस्ताव बना लिया है, जिसे यातायात पुलिस ने भी हामी भर दी है। इस महीने के अंत तक अस्थायी कट बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को भी बता दिया है।

गुरु का ताल पर बने फुटओवर ब्रिज को भी हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एलिवेटेड ट्रैक इससे अधिक ऊंचाई पर होगा। गुुरु का ताल स्टेशन और सिकंदरा स्टेशन पर भी फुटओवर ब्रिज की सुविधा होगी। सितंबर के अंत तक पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed