{"_id":"68cb82bb94e96141810d5f5f","slug":"miracle-on-yamuna-slipping-youth-survives-8-km-ride-with-plastic-can-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबते को तिनके का सहारा: कैलाश घाट पर यमुना में बहा युवक, प्लास्टिक केन के सहारे ताजमहल तक पहुंचा; ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबते को तिनके का सहारा: कैलाश घाट पर यमुना में बहा युवक, प्लास्टिक केन के सहारे ताजमहल तक पहुंचा; ऐसे बची जान
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार
डूबते को तिनके का सहारा ये कहावत तो सुनी ही होगी। आगरा में ऐसी ही घटना हुई, जहां यमुना में डूब रहे युवक के लिए प्लास्टिक केन सहारा बन गई। वो इस केन के सहारे ताजमहल तक जा पहुंचा। जल चौकी पुलिस के जवान ने उसे बचा लिया।

डूबते को तिनके का सहारा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के कैलाश मंदिर में दर्शन करने आया एक युवक पैर फिसलने से यमुना के तेज बहाव में फंस गया। वह बचाओ-बचाओ चिल्लाया लेकिन किनारे पर मौजूद लोग बचाने की हिम्मत नहीं कर सके। मगर, एक व्यक्ति ने 5 लीटर का प्लास्टिक का केन पानी में फेंक दिया, जिसे पकड़कर युवक करीब 8 किमी दूर ताजमहल तक जा पहुंचा। वहां जल चाैकी पुलिस ने उसकी आवाज सुनी तो मोटरबोट से जवान संजय ने पहुंचकर नदी से सकुशल निकाला।
घटना दोपहर 1:45 बजे की है। ताज के पार्श्व में दशहरा घाट पर जल पुलिस के जवान तैनात थे। तभी यमुना में एक युवक बहते दिखाई दिया। वह बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहा था। जल चौकी के मुख्य आरक्षी संजय कुमार सिंह मोटरबोट की मदद से टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने पाइप डालकर युवक को बचाया।
प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बचाया गया व्यक्ति डब्बू बघेल है। वह ग्राम बरौली, थाना ताजगंज का रहने वाला है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वो कैलाश मंदिर गया था। वहां घाट पर पैर फिसलने से यमुना नदी के गहरे पानी में चला गया। बहने लगा। बहते देख किसी ने प्लास्टिक की खाली केन यमुना में फेंक दी, जिसे मैंने पकड़ लिया। इससे डूबने से बच गया। पुलिस ने परिजन को सूचना दी। भाई राकेश आ गया, बताया कि डब्बू का इलाज चल रहा है। दवा मुंबई से मंगाई जाती है। वह घर से निकल गए थे।
10 लोगों की बचा चुके जान
मुख्य आरक्षी संजय कुमार सिंह अब तक 10 लोगों को बचा चुके हैं। वह पीएसी की फ्लड कंपनी में लगभग 15 वर्ष नियुक्त रहे हैं। उन्हें तैराकी का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है।

Trending Videos