{"_id":"69929a867638648fa9098ec8","slug":"mystery-deepens-in-14-year-old-girl-s-death-fsl-to-analyse-postmortem-video-suspicious-call-under-scanner-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कैसे हुई छात्रा की मौत? चचेरी बहन की शादी से लापता हो गई थी, यमुना में मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कैसे हुई छात्रा की मौत? चचेरी बहन की शादी से लापता हो गई थी, यमुना में मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Feb 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
14 वर्षीय छात्रा लक्ष्मी की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या धक्का देकर हत्या की गई।
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना एत्मादपुर के गांव नगला नथाैली में चचेरी बहन की शादी से लापता हुई 14 वर्षीय छात्रा लक्ष्मी की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। अब सवाल है कि क्या छात्रा को यमुना में धक्का दिया गया या वह किसी हादसे का शिकार हुई। इस मामले की पड़ताल के लिए पुलिस अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के वैज्ञानिकों की मदद लेगी।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच में जुटी एत्मादपुर थाना पुलिस एफएसएल वैज्ञानिकों से राय लेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ भेजी गई वीडियोग्राफी की सीडी का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। यदि इससे भी स्थिति स्पष्ट नहीं होती है तो दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि छात्रा शादी समारोह से शौच जाने की कहकर निकली थी। एक जगह उसका मोबाइल और चप्पल मिले जबकि इनर रिंग रोड पर शाॅल और चाबी मिली थी। पुलिस का मानना है कि यदि छात्रा स्वयं इनर रिंग रोड पर जाती तो मोबाइल और चप्पल साथ ले जाती। शाॅल का रेलिंग पर मिलना भी संदेह पैदा करता है। पुलिस को आशंका है कि उसे इनर रिंग रोड के पास किसी ने बुलाया होगा और मिलने के दौरान वह गिर गई या उसे फेंक दिया गया। पुलिस काॅल डिटेल खंगाल रही है और एक संदिग्ध नंबर भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस की अब तक की पड़ताल
- जांच के दौरान गांव में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला
- पुलिस सर्विलांस से घटनास्थल पर माैजूद किसी अन्य के बारे में पता कर रही है
- शनिवार दोपहर को पुलिस ने पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया
पिता ने जताई है हत्या की आशंका
पिता जालिम सिंह के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले छात्रा की मां गुड्डी देवी की मौत के बाद से परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है। उनके पास आठ बीघा जमीन थी जिसे उन्होंने पत्नी की माैत के बाद अपने चारों बच्चों महेंद्र सिंह उर्फ बंटी और रोहिताश, बेटी सोनम और लक्ष्मी के नाम कर दिया था। उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने पीछा कर उसकी हत्या कर शव को यमुना में फेंक दिया।
Trending Videos