सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragedy Before Wedding: Speeding Car Kills Groom-to-be and Relative in Agra

UP: दूल्हे संग रिश्तेदार की मौत, तेज रफ्तार कार ने रौंद दीं खुशियां; शादी वाले घर में मचा कोहराम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दूल्हे और रिश्तेदार को रौंद दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Tragedy Before Wedding: Speeding Car Kills Groom-to-be and Relative in Agra
मृतक दूल्हे और उसके रिश्तेदार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर बाह के नरहौली एवं जरार के बीच ढाबे के पास रविवार की शाम 6 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिससे सड़क पर घिसटे बाइक सवार आम का पुरा के जितेन्द्र (21) एवं भाऊ पुरा के सचिन (16) की दर्दनाक मौत हो गई। जितेन्द्र का 17 फरवरी को लग्नोत्सव था। परिवार में शादी की खुशियां मातमी कोहराम में तब्दील हो गई हैं।
Trending Videos



 

आम का पुरा गांव के शेर सिंह के बेटे जितेन्द्र  की शादी का रिश्ता धौलपुर के महाजपुर गांव से तय हुआ था। रिश्ता भाऊ पुरा गांव के सचिन पुत्र हरगोविंद के बड़े भाई ने अपनी ससुराल महाराज पुर से तय कराया था। 17 फरवरी को लग्नोत्सव था। रविवार की शाम किसी काम से जितेन्द्र सचिन के साथ बाइक से जरार आ रहा था। नरहौली एवं जरार के बीच स्थित ढाबे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर गिरे और सड़क पर घिसटते चले गये। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के जरिए एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा भेजा गया है। एसएन पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन समेत चालक भागने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि हादसे में घायल युवकों की उपचार के लिए एसएन भेजा गया था। दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान एवं तलाश की जा रही है।
 

पांच भाइयों में सबसे छोटा था सचिन, शादी कार्ड के साथ खींच ले गई मौत
 भाऊ पुरा का मृतक सचिन पांच भाइयों में सबसे छोटा था। जामनगर में हलवाई की दुकान में काम करता था। मृतक के पिता हरगोविंद भट्टा पर मजदूरी करते हैं। सचिन के तीसरे नंबर के भाई सनी ने आम का पुरा के जितेन्द्र का रिश्ता तय कराया था। जितेन्द्र रविवार को शादी के निमंत्रण का कार्ड देने के लिए भाऊ पुरा आया था। भाऊ पुरा से दोनों जरार के लिए निकले थे और हादसे का शिकार हो गये। सचिन की मौत से परिवार मातम में डूब गया है। परिजन बेहाल हैं।



 

दूल्हे की मौत ने छीन ली शादी की खुशियां
आम का पुरा के शेर सिंह राजमिस्त्री का काम करते हैं।उनके दो बेटे हैं,बड़े बेटे जितेन्द्र की शादी थी। कल(17 फरवरी) को लग्नोत्सव था। परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। शादी कार्ड भी करीब करीब बट चुके थे। रिश्तेदार भी आने लगे थे।हादसे में जितेन्द्र की मौत ने परिवार से शादी की खुशियां छीन ली। शादी की खुशियों की जगह पर मातमी कोहराम मच गया है।मृतक हलवाई का काम करता था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed