सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspicious Pakistan Marked Balloon Found at Air Force Station agra

साजिश या शरारत: एयरफोर्स स्टेशन में मिला पाकिस्तान लिखा गुब्बार, सर्विलांस डिवाइस या गैस नहीं मिली; जांच जारी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर में ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ लिखा गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। खुफिया एजेंसी जांच में जुट गई हैं। अभी तक गुब्बारे में सर्विलांस डिवाइस या घातक गैस की पुष्टि नहीं हो सकी है। 

Suspicious Pakistan Marked Balloon Found at Air Force Station agra
गुब्बारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर में संदिग्ध गुब्बारा कहां से पहुंचा, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। गुब्बारा पूरी तरह से मशीन से बनाया हुआ है। इस पर प्रिंट कर एसजीए और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा गया है। इस तरह के गुब्बारे स्थानीय स्तर पर नहीं बनाए जाते हैं। हवाई जहाज के आकार में बने इस गुब्बारे में खुफिया टीमों को किसी तरह की सर्विलांस डिवाइस और घातक गैस के प्रमाण नहीं मिले हैं। शरारत की आशंका पर पुलिस व अन्य खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं।
Trending Videos


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के आसपास बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। स्टेशन परिसर में आम आदमी नहीं जा सकता है। परिसर में जाने के लिए कई तरह की जांच से गुजरना पड़ता है। परिसर में जिस स्थान पर संदिग्ध गुब्बारा मिला, वहां पर यात्री प्लेन भी नहीं जाते हैं। किसी बाहरी का आना-जाना भी नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आसपास के एरिया में हर वर्ग के लोग रहते हैं। ऐसे में आशंका है कि गुब्बारे को हीलियम गैस भरकर उड़ाया गया है। इसके पीछे क्या मकसद है, इसकी जानकारी के लिए कई स्तर पर टीमें जांच में जुटी हैं। गुब्बारे की सघन जांच की गई लेकिन किसी तरह की डिवाइस या घातक गैस नहीं मिली। बच्चों के खेलने के लिए बनाए जाने वाले गुब्बारे की तरह ही है।

 

केंद्रीय कारागार में बंद हैं पाकिस्तानी
आगरा के केंद्रीय कारागार में कई पाकिस्तानी बंद हैं। इनके अलावा पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी भी हैं। इनसे मिलने के लिए कई परिजन आते रहते हैं। हालांकि, मुलाकात सत्यापन और पूरी पड़ताल के बाद ही कराई जाती है। एलआईयू के अधिकारी भी मुलाकात के दाैरान माैजूद रहते हैं।

 

निशाने पर गुब्बारे बेचने और बनाने वाले
पुलिस टीमों के निशाने पर शहर में गुब्बारे बेचने वाले हैं। जिस तरह का गुब्बारा मिला, वो फैक्टरी में ही बनाया जा सकता है। पाकिस्तान के नाम से गुब्बारा अगर किसी फैक्टरी में बना होगा तो यह और भी हो सकते हैं। इसके लिए गुब्बारे बेचने वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाहर से आकर आगरा में गुब्बारे बेचने वालों का सत्यापन कराया जाएगा। वहीं फैक्टरियों की भी पुलिस सूची बना रही है। इनमें गुब्बारे को लेकर जाएगी। वह किसी तरह के अपराध में लिप्त तो नहीं हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed