सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Para Commandos won the Captain Shubham Gupta Champion Trophy

Agra News: पैरा कमांडो ने जीती कैप्टन शुभम गुप्ता चैंपियन ट्रॉफी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Para Commandos won the Captain Shubham Gupta Champion Trophy
विज्ञापन
आगरा। सेंट जोंस क्रिकेट मैदान पर कैप्टन शुभम गुप्ता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट पैरा कमांडो की टीम ने जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में पैरा कमांडो की टीम ने मार्कोस कमांडो को 98 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Trending Videos


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पैरा कमांडो ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 237 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अवनीश यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए, जबकि ओम यादव ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मार्कोस कमांडो की टीम 18.3 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से मनोज यादव ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। पैरा कमांडो की ओर से प्रशांत और दीपांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। इस जीत के साथ पैरा कमांडो ने न केवल ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच समाप्ति के बाद पूरे मैदान में देशभक्ति और भावनाओं का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सम्मान में नारे लगाए। वहीम खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। प्लेयर ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कमेंट्री नवीन गोस्वामी व नरेंद्र शर्मा ने की। अंपायरिंग अतुल सोलंकी व असीम पाल ने संभाली। स्कोरर विवेक चौधरी रहे। इस मौके पर डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास, सचिव मनोज यादव, बसंत गुप्ता, रूबी शर्मा, सनी मेहरा, दीपक चौधरी, प्रदीप तोमर, नितिन वर्मा, राहुल पचौरी और लक्की ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed