सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawrence Bishnoi Gang Link: Probe Teams Camp in Pinahat, Multiple Arrests Likely Soon

UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे के सहयोगियों पर कसेगा शिकंजा, पुलिस टीम ने पिनाहट में बिछा दिया जाल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपी आकाश की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने पिनाहट में डेरा डाल दिया है। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी   के घर फायरिंग मामले में भी उसका नाम सामने आया है, सहयोगियों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।

 

Lawrence Bishnoi Gang Link: Probe Teams Camp in Pinahat, Multiple Arrests Likely Soon
आकाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी आकाश के बारे में सुरक्षा एजेंसियों जानकारी जुटा रही हैं। पिनाहट में जांच के लिए एक टीम पहुंची है। इससे आरोपी आकाश के सहयोगी पर शिकंजा कसा जा सकता है। यह लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े निकल सकते हैं।
Trending Videos


पिनाहट के मोहल्ला पूरनपुरा का आकाश लूट के मामले में वांछित था। पांच दिन पूर्व आकाश राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस चेकिंग के दौरान आकाश को गिरफ्तार किया गया। उसने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान पुलिस और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों की टीमों ने पिनाहट में डेरा डाल दिया है। पुलिस उन संपर्कों को खंगाल रही है, जिन्होंने आकाश को गैंग से जुड़ने में मदद की। चंबल के इस शांत इलाके में अंतरराष्ट्रीय स्तर के अपराधी गैंग की पैठ ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर की थी फायरिंग
आकाश बिश्नोई गैंग की गैंगस्टर आरजू बिश्नोई का सक्रिय गुर्गा निकला। उसने स्वीकार किया कि मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग की घटना को उसी ने अंजाम दिया था। यह टास्क उसे गैंग के आकाओं ने दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed