सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife and Lover Plot Brutal Murder: Husband Strangled After Drinking, Body Burned in Field

पति का कत्ल: शराब पिलाकर गला दबाया, फिर पेट्रोल डालकर जला दी लाश; इसलिए पत्नी के प्रेमी ने दी खौफनाक मौत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के सैंया क्षेत्र में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर लोकेंद्र की शराब पिलाकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल और शराब डालकर खेत में जला दिया, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

Wife and Lover Plot Brutal Murder: Husband Strangled After Drinking, Body Burned in Field
लोकेंद्र मर्डर केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना सैंया में बुधवार को खेत में जलाकर लोकेंद्र (39) की हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को मृतक के भाई शिवचरन ने पहचान की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों, काॅल डिटेल को खंगाला तब खुलासे तक पहुंच सकी। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने की बात सामने आई। साजिश के तहत लोकेंद्र को उसकी पत्नी का प्रेमी अपने साथी की मदद से खेत में ले गया। शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या की। इसके बाद शव को पेट्रोल और शराब डालकर जला दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
Trending Videos


 

एडीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 7 बजे सैंया में एक खेत में शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। हत्या कर शव को जलाया गया था। हाथ पर लोकेंद्र नाम गुदा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह उसके भाई ने शिनाख्त की। लोकेंद्र की शादी 17 साल पहले इरादतनगर में हुई थी। तीन बेटियां और एक बेटा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेंद्र मजदूरी करता था। पत्नी के 6 महीने पहले गांव के एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक घर आकर मिलने लगा। पति ने विरोध किया। परिवार के लोगों को भी बता दिया। इससे नाराज पत्नी ने युवक के साथ मिलकर लोकेंद्र की हत्या की साजिश रची। बुधवार सुबह 11 बजे लोकेंद्र के घर से निकलने पर पत्नी ने दोस्त को बता दिया। वह बाइक से अपने साथी के साथ लोकेंद्र को रास्ते में मिल गया।

दोनों उसे शराब के ठेके पर ले गए। शराब की बोतल लेने के बाद फल और पानी के पाउच लेकर एक खेत में बैठ गए। तीनों ने शराब पी। लोकेंद्र के नशे में होने पर गला दबाने लगे। उसने विरोध किया। इस पर एक ने हाथ और पैर पकड़ लिए। दूसरे ने गला दबा दिया। मौत हो जाने पर बाइक से पेट्रोल निकाला। शव पर डालकर आग लगा दी। पेट्रोल कम होने पर शराब भी डाल दी। मगर शव पूरी तरह से नहीं जल सका।

घटना के समय आसपास से कोई निकल भी नहीं रहा था। इस कारण किसी को पता नहीं चला। बाद में आरोपियों ने शव को खेत के अंदर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस शुक्रवार को इसका खुलासा कर सकती है।
 

शराब की बोतल और फलों के कागज से मिला सुराग
एडीसीपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा, थाना पुलिस और एसओजी को लगाया गया था। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। घटनास्थल पर एक शराब की बोतल मिली थी। एक कागज भी था, जिस पर फल रखे हुए थे। पुलिस ने आसपास के शराब के ठेके पर जाकर चेक किया। पूरे दिन की फुटेज देखी। इसमें लोकेंद्र नजर आया। उसके साथ दो और लोग थे। वहीं पास ही एक ठेल पर फल बेचने वाले से आरोपियों ने अंगूर खरीदे थे। अंगूर किताब के कागज पर रखकर दिए थे। ठेल विक्रेता ने भी पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने मृतक, उसकी पत्नी और अन्य की काॅल डिटेल निकाली। साक्ष्य संकलन के बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed