पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers Protest After AC Failure Delays Sachkhand Express at Agra Cantt

UP: सचखंड एक्सप्रेस में एसी खराब, आगरा स्टेशन पर श्रद्धालुओं ने किया हंगामा; 30 मिनट रोकी गई ट्रेन

Mon, 29 Jun 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 09:37 AM IST
सार

सचखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में खराबी आने पर यात्रियों ने आगरा कैंट स्टेशन पर हंगामा किया। रेलवे की तकनीकी टीम ने करीब 30 मिनट में खराबी दूर की, जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
Passengers Protest After AC Failure Delays Sachkhand Express at Agra Cantt
सचखंड एक्सप्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर से नांदेड़ जा रही सचखंड एक्सप्रेस में एक कोच का एयर कंडीशनर (एसी) खराब हो गया। यात्रियों का आरोप है कि एसी अमृतसर से ही खराब था और कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा। कई स्टेशन गुजरने के बाद भी समस्या दूर नहीं होने पर रविवार शाम करीब 4 बजे ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची तो सिख श्रद्धालुओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और संबंधित एसी कोच की खराबी दूर की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद एसी चालू होने पर ट्रेन को रवाना किया गया। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि कंट्रोल रूम से एसी कोच में खराबी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तकनीकी टीम भेजकर उसे ठीक करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP: आधी रात को कार ने फैलाई दहशत, दीवर तोड़ SGST अधिकारी के घर में घुसी; एयरबैग ने बचाई युवक-युवती की जान



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed