{"_id":"6a41eeec7a6e760a9e0fb5ad","slug":"police-probe-viral-hotel-video-allegedly-showing-woman-s-privacy-being-violated-in-agra-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: होटल के कमरे का वीडियो वायरल, दो युवकों संग ऐसे हाल में दिखी महिला; शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होटल के कमरे का वीडियो वायरल, दो युवकों संग ऐसे हाल में दिखी महिला; शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस
Mon, 29 Jun 2026 09:35 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:35 AM IST
सार
आगरा के एक होटल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की निजता भंग होने के मामले में वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर रविवार को एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक महिला के साथ दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। महिला बेहोशी की हालत में दिखाई दे रही है। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन
वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। एक होटल के कमरे में महिला आपत्तिजनक स्थिति में बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ी है, जबकि दो युवक भी दिखाई दे रहे हैं। महिला का बैग व अन्य सामान भी पास में रखा है। रविवार को उक्त वीडियो काे एक व्यक्ति ने एक्स पर पोस्ट करके कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू दी है।
ये भी पढ़ें - UP: आधी रात को कार ने फैलाई दहशत, दीवर तोड़ SGST अधिकारी के घर में घुसी; एयरबैग ने बचाई युवक-युवती की जान
ये भी पढ़ें - UP: आधी रात को कार ने फैलाई दहशत, दीवर तोड़ SGST अधिकारी के घर में घुसी; एयरबैग ने बचाई युवक-युवती की जान
डीसीपी सिटी सय्यद अब्बास अली ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। वीडियो मंटोला इलाके के एक होटल का बताया जा रहा है। इसमें महिला की निजता को भंग करने का मामला है। पुलिस मामला दर्ज करके कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें - इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी: गंभीर आरोपों के चलते छिन गया था चार्ज, दो दिन में ही मिल गई इस थाने में तैनाती
ये भी पढ़ें - इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी: गंभीर आरोपों के चलते छिन गया था चार्ज, दो दिन में ही मिल गई इस थाने में तैनाती