{"_id":"6a449cbd577a0a36e30762af","slug":"poor-progress-in-cm-grid-road-projects-draws-strict-action-blacklisting-warning-issued-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ग्रिड सड़क: धीमी रफ्तार और खराब गुणवत्ता पर फूटा गुस्सा, ठेकेदारों को नोटिस और ब्लैकलिस्ट की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ग्रिड सड़क: धीमी रफ्तार और खराब गुणवत्ता पर फूटा गुस्सा, ठेकेदारों को नोटिस और ब्लैकलिस्ट की चेतावनी
Wed, 01 Jul 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:21 AM IST
सार
सीएम ग्रिड सड़क परियोजनाओं की धीमी प्रगति और खराब गुणवत्ता पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी दी है। समय पर काम पूरा नहीं होने या गुणवत्ता में कमी मिलने पर नोटिस, विलंब दंड, अनुबंध निरस्त करने और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम ग्रिड सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम ग्रिड की सड़कों के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और गड़बड़ियों से खराब हो रही साख पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई थी। अमर उजाला ने लगातार सीएम ग्रिड की सड़कों की तस्वीर सामने रखी। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने समीक्षा की तो सीएम ग्रिड के कामों की गुणवत्ता और रफ्तार को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि काम शुरू हुए लंबा समय हो गया, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं हुई।
ये भी पढ़ें- UP: कैलाश मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग निर्माण से पहले छिड़ा विवाद, महंत आमने-सामने; कोर्ट पहुंचा मामला
बैठक में नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि वह तत्काल श्रमिकों की संख्या बढ़ाएं। सुपरवाइजर, इंजीनियर, वाहन, मशीनरी लगाकर तय समय में काम पूरा करें। अगर कार्यों की गति में तत्काल सुधार नहीं हुआ और गुणवत्ता ठीक न मिली तो अनुबंध की शर्तों के अनुसार विलंब दंड, अनुबंध निरस्तीकरण, ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति की जाएगी। संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने इंजीनियरों से कहा कि हर दिन मौके पर जाएं और फोटो के साथ रिपोर्ट दें। गुणवत्ता खराब मिली तो इंजीनियर की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन
बैरिकेडिंग, बोर्ड लगाकर सुरक्षित करें खुदाई स्थल
नगर आयुक्त ने सभी कार्यस्थलों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टिव टेप, साइन बोर्ड तथा रात्रि में रोशनी रखने के निर्देश दिए, ताकि कोई हादसा न हो। धूल नियंत्रण को नियमित पानी का छिड़काव, मलबा निस्तारण और साफ-सफाई की व्यवस्था करने पर जोर दिया। सीएम ग्रिड की सड़कों का निर्माण कालिंदी विहार रोड, बसई मंडी से इंद्रापुरम, सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार और अमर होटल से इंद्रापुरम तक किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- UP: जब नोबेल विजेता सीवी रमन ने आगरा में बांटी थीं डिग्रियां, विश्वविद्यालय के 100 साल के सफर से जुड़े अनसुने किस्से
संभव दिवस में सीवर, सड़क की शिकायतें
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने संभव दिवस में जनसुनवाई की, जिसमें सीवर जाम, जलनिकासी, गंदगी, सड़क मरम्मत की शिकायतें आईं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगरआयुक्त अशोक प्रिय गौतम भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- UP: सूर सरोवर के चारों ओर बनेगा 1 KM का ईको सेंसिटिव जोन, अवैध निर्माण और प्रदूषण पर होगी कड़ी निगरानी