सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired bank employee lured by profit, loses Rs 60 lakh

लालच बुरी बला: बुजुर्ग से इस तरह हुई 60 लाख रुपये की ठगी, कहीं आप न कर बैठना ये गलती

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए क्रिप्टो निवेश का लालच देकर 77 वर्षीय बुजुर्ग से 60 लाख रुपये ठग लिए गए। मुनाफा दिखाकर रकम फंसाई गई, अब साइबर क्राइम पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Retired bank employee lured by profit, loses Rs 60 lakh
बुजुर्ग। सांकेतिक चित्र - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के परशुराम नगर निवासी बुजुर्ग कृष्ण गोपाल शर्मा (77) साइबर ठगों के जाल में फंस कर 60 लाख रुपये गंवा बैठे। ठगों ने क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन में रकम निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया और एक वर्ष में कई बार में रकम ले ली। 6 माह बाद भी मुनाफे की रकम नहीं मिली तो ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

 

पीड़ित कृष्ण गोपाल शर्मा बैंक से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2024 में फेसबुक पर एक व्यक्ति का मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने खुद का नाम अन्ना बताया था। उसने बताया कि वह बिटकॉइन और क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग की जानकारी दी। बातों में फंसाकर निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का लालच दिया। वह सहमत हुए तो उसने अमेरिका के वाशिंगटन की कंपनी मॉर्गन स्टेनली में निवेश की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारी मिआ के वॉट्सएप नंबर पर बात कराई। मिआ ने बिकिंगट्रेड डॉट गुरु नाम की वेबसाइट का लिंक देकर ट्रेडिंग खाता बनवाया। मिआ और उसके साथी विलियम और सैफ ट्रेडिंग के सुझाव देते रहे और वॉलेट में मुनाफा मिलाकर 39,588 अमेरिकी डॉलर दिखने लगे। उन्होंने रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने धनराशि एक चैनल में फंसने की बात कही और उस रकम को निकालने के लिए और निवेश करने को कहा। आरोपियों ने 6 माह बाद सारी रकम अमेरिकी डॉलर में वापस होने का आश्वासन दिया। उन्हें समय पूरा होने पर रकम वापस नहीं की। ठगी का एहसास होने पर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल नंबर और खातों की जानकारी कर आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।
 

साइबर ठगी से बचने को रखें ध्यान
अनजान लिंक, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम समूह और फर्जी एप से सावधान रहें।
मुनाफा या कम समय में दोगुना पैसा जैसे लालच में न आएं।
केवल अधिकृत और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर ही निवेश करें।
किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी, पासवर्ड या बैंक विवरण साझा न करें।
स्क्रीन शेयरिंग एप एनी डेस्क आदि इंस्टॉल करने से बचें।
निवेश से पहले कंपनी/एप की वैधता जांच लें।
ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed