फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roads Cave In and Waterlogging Hits Agra After Rainfall

खोखली हैं सड़कें: बारिश के बाद आगरा में हुआ ये हाल, टेढ़ी बगिया मार्ग 20 फीट धंसा; ये तस्वीर कर देगी हैरान

Thu, 16 Jul 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

आगरा में बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कें धंस गईं और जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई। टेढ़ी बगिया में करीब 20 फीट सड़क धंसने से यातायात प्रभावित रहा, जबकि खेरिया मोड़ और राजपुर चुंगी जैसे इलाकों में दो फीट तक पानी भर गया। नगर निगम ने नालों की सफाई का दावा किया है, लेकिन विपक्ष और स्थानीय लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Roads Cave In and Waterlogging Hits Agra After Rainfall
धंस गई सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 बारिश के कारण बुधवार सुबह सड़कें धंस गई। टेढ़ी बगिया, बसई से इंद्रापुरम रोड, फतेहाबाद रोड, शमशाबाद रोड, अमर होटल से राजपुर चुंगी, सुभाष पार्क से पंचकुइयां और पुरानी मंडी रोड धंस गई। टेढ़ी बगिया में 20 फीट लंबी सड़क का एक हिस्सा धंस गया। बीते साल उसी जगह पर ट्रक पलट गया था। सड़कों के धंसने के साथ गड्ढे हो गए, जिनमें पूरे दिन वाहन फंसे रहे, जिन्हें क्रेन की मदद से निकलवाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार
विज्ञापन

 

बारिश के कारण धंसी सड़कों से लोग परेशान रहे तो जलभराव ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। फतेहाबाद रोड, सुल्तानगंज पुलिया, राजपुर चुंगी, खेरिया मोड़, अवधपुरी, अलबतिया रोड, गुरुद्वारा गुरु का ताल, वाटरवर्क्स, बल्केश्वर रोड समेत जगहों पर सड़कों पर पानी भरा तो वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खेरिया मोड़ पर सांसद राजकुमार चाहर के घर के बाहर दो फीट तक पानी भर गया, वहीं जगनेर रोड, धनौली और शिवनगर में गलियों के साथ लोगों के घरों में पानी भर गया, जबकि 9.4 मिमी. बारिश ही दर्ज की गई थी। सुबह 8 बजे के बाद हुई बारिश चंद मिनट ही रही, लेकिन नालों के जाम होने के कारण सड़कों पर पानी भरा रहा।

ये भी पढ़ें -  अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत

 

भाजपा पार्षद रवि माथुर ने कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी लगातार झूठ बोल रहे हैं और बारिश उनकी पोल खोल रही है। हर बार जलभराव हो रहा है, लेकिन नगर आयुक्त उन पर मेहरबान हैं और कार्रवाई से बच रहे हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि नालों की सफाई का काम जारी है। जहां भी जलभराव हो रहा है, उनकी टीम तुरंत पहुंचकर सफाई करा रही है। कचरा फंसने के कारण जहां दिक्कत है, वहां क्यूआरटी भेजी जा रही है।

ये भी पढ़ें -   जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed