फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanitation worker attacked and injured for stopping someone from littering the street.

Agra News: सड़क पर गंदगी फैलाने से रोकने पर सफाई कर्मी पर हमला, घायल

Sun, 02 Aug 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker attacked and injured for stopping someone from littering the street.
सफाईकर्मी की पिटाई के बाद आक्रोशित निगम कर्मचारी।
आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में सफाई कार्य कर रहे निगम कर्मचारियों ने अपने साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने का आरोप ट्रैक्टर चालक पर लगाया है। पीड़ित सफाई कर्मचारियों ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर निगम के सफाई कर्मचारी ललित का आरोप है कि वार्ड 10 में वह अपने साथी राहुल और कन्हैया के साथ सड़क की सफाई कर रहे थे कि पश्चिमपुरी रोड की ओर ट्रैक्टर चालक सड़क पर पत्थर गिराकर गंदगी फैला रहा था। उसे टोका तो शारदा विहार बोदला निवासी ट्रैक्टर चालक विष्णु और उसके अज्ञात साथी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उन पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें ललित और उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यहां निगम कर्मचारी भी पहुंच गए। पीड़ित कर्मचारियों ने जगदीशपुरा पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed