{"_id":"6a684be497ea320e480460be","slug":"school-watchman-found-dead-by-hanging-on-campus-police-probe-underway-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों के पिता ने की खुदकुशी: दिन में स्कूल में चौकीदारी, रात में होटल में करता था काम; इसलिए दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों के पिता ने की खुदकुशी: दिन में स्कूल में चौकीदारी, रात में होटल में करता था काम; इसलिए दे दी जान
Tue, 28 Jul 2026 11:57 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:57 AM IST
सार
आगरा के फूलकली इंटर कॉलेज परिसर में रहने वाले 35 वर्षीय चौकीदार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के गुरु गोविंद नगर क्षेत्र स्थित फूलकली इंटर कॉलेज के चौकीदार का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी और गृहक्लेश को माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
परिजन ने बताया कि कुंदन आर्य (35) उत्तराखंड के जागेश्वर के निवासी थे। काफी समय से कॉलेज परिसर में रहकर देखरेख करते थे। पत्नी और दो छोटे बच्चे भी परिसर में बने कमरे में रहते थे। परिजन ने बताया कि कुंदन आर्य खर्च चलाने के लिए शाम के समय एक होटल में काम करने जाते थे। सोमवार रात वह काम से लौटे थे।
पत्नी बाहर लेटी थीं। रात में कमरे में गईं तो कुंदन का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।