सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe Exporter Alleges Harassment by Recovery Agent Over Fake 8 Lakh Dues Court Orders FIR

Agra: कंपनी के वसूली एजेंट के उत्पीड़न से मानसिक तनाव में शू एक्सपोर्टर, कोर्ट की ली शरण; दर्ज हुई FIR

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के शू एक्सपोर्टर से आठ लाख की वसूली के लिए इस कदर दबाव बनाया जा रहा है कि वे दहशत में आ गए हैं। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली है, जिसके बाद सिकंदरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

Shoe Exporter Alleges Harassment by Recovery Agent Over Fake 8 Lakh Dues Court Orders FIR
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित जूता फैक्टरी एचकेएचआर इंटरनेशनल के मालिक राजेश खुराना जयपुर की एक कंपनी के वसूली एजेंट से मानसिक तनाव में हैं। वह केवल व्हाट्सएप काॅल पर बात कर रहे हैं। उनका आरोप है कि एक फर्म के संचालक फर्जी तरीके से 8 लाख रुपये बकाया दिखाकर चुकता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश किए हैं।
Trending Videos


राजेश खुराना ने बताया कि वह जूता फैक्टरी से संबंधित माल अरतोनी की फर्म एसके सेल्स कॉरपोरेशन के संचालक सुरेंद्र कुमार जैन, अंशुल जैन और साैरभ जैन से खरीदते थे। मार्च 2020 में सभी तरह के बकाया का समायोजन कर दिया गया। इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। फर्म के संचालक जयपुर की एक फर्म से वसूली करने के लिए काॅल करा रहे हैं। मोबाइल पर मैसेज किए जा रहे हैं। काॅल करने वाला एजेंट गौरव दिन में 50-50 काॅल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभद्रता करता है। उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इस संबंध में फर्म संचालकों को पत्र भेजा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अंत में कोर्ट गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थाना सिकंदरा पुलिस को विपक्षियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के आदेश किए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed