सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speeding Car Overturns into Ditch Three Seriously Injured in Road Accident

UP: मौत से जंग का दिल दहला देने वाला VIDEO, खाई में पलट गई कार; ऐसे बचीं तीन लोगों की जान

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

फतेहाबाद रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गई, जिसमें तीन युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Speeding Car Overturns into Ditch Three Seriously Injured in Road Accident
खाई में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में फतेहाबाद रोड पर तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर भीकनपुर-बझेरा के निकट सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची थाना नगला सिंघी पुलिस ने फतेहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है।
Trending Videos


 घटना बुधवार रात 10 बजे करीब की है। एटा रिश्तेदारी से लौट रहे तीन युवक लक्ष्मन निवासी हनुमान नगर फतेहाबाद,आगरा, विनोद निवासी नगला केवल, एटा व अनिल कुमार निवासी वाजिदपुर फतेहाबाद, आगरा कार में सवार घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज़ रफ्तार कार भीकनपुर बझेरा मोड़ के पास पहुंची तभी चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे नीचे खाई में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर थाना नगला सिंघी पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला तथा उपचार के लिए फतेहाबाद अस्पताल भेज दिया। नगला सिंघी थाना प्रभारी पारुल मिश्रा ने बताया कि घायल कार सवारों के परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed