{"_id":"69db51c8cd07e4a685064760","slug":"stage-for-bhimnagari-is-being-set-up-at-gic-ground-in-agra-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमनगरी समारोह: जीआईसी मैदान में आकार ले रहा 200 फीट चाैड़ा मंच, भव्य सजावट की जोरशोर से चल रहीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमनगरी समारोह: जीआईसी मैदान में आकार ले रहा 200 फीट चाैड़ा मंच, भव्य सजावट की जोरशोर से चल रहीं तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में भीमनगरी समारोह को लेकर तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। जीआईसी मैदान पर भीमनगरी का मंच आकार लेने लगा है। वहीं, रोशनी से पूरे क्षेत्र को जगमग करने के लिए झालर डाली जा रहीं हैं।
जीआईसी मैदान पर बनाया जा रहा भीमनगरी का मंच।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में भीमनगरी समारोह का मंच जीआईसी मैदान में आकार ले रहा है। तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार में सड़क मार्ग को झालरों से सजाया जा रहा है। उधर, विद्युत व्यवस्था के लिए टोरंट पावर ने 400-400 केवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाए हैं। नगर निगम क्षेत्र में 350 स्ट्रीट लाइट लगवा रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप स्थापित किए हैं।
डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को तीन दिवसीय भीमनगरी समारोह की शुरुआत होगी। ग्यासपुरा सहित 12 मुहल्लों में नगर निगम ने 3.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा नगर निगम ने 100 से अधिक आंबेडकर वाटिकाओं में सफाई से लेकर सौंदर्यीकरण व अन्य कार्य कराए हैं। भीम केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि भीमनगरी का मंच सम्राट अशोक के महल का स्वरूप होगा। मंच 200 फीट चौड़ा होगा।
कोलकाता से आए कलाकार शनिवार को मंच और महल को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। 14 अप्रैल को चक्की पाट, बिजलीघर से शोभायात्रा निकलेगी। झांकियों से सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।
Trending Videos