{"_id":"6256830b063eb218565037a4","slug":"students-stuck-in-the-lift-of-the-agra-university-sanskriti-bhavan-for-an-hour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन की लिफ्ट में डेढ़ घंटे फंसे रहे छात्र-छात्राएं, डराने वाली तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन की लिफ्ट में डेढ़ घंटे फंसे रहे छात्र-छात्राएं, डराने वाली तस्वीरें आईं सामने
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सिविल लाइंस परिसर में 44 करोड़ रुपये की लागत से बने संस्कृति भवन में बुधवार को एक लिफ्ट खराब हो गई। तीन छात्र-छात्राएं इसमें करीब डेढ़ घंटे फंसे रहे। तीनों बेहद परेशान थे, बार-बार सहपाठियों को फोन कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे मैकेनिक ने लिफ्ट को ठीक किया। इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम) की कक्षाएं संस्कृति भवन के द्वितीय तल पर लगती हैं। बीए वोकेशनल के छात्र सौरभ दिवाकर और छात्राएं सिमरन और नीलम लिफ्ट से द्वितीय तल स्थित अपनी कक्षा में जा रहे थे। सुबह करीब 11:09 बजे लिफ्ट प्रथम व द्वितीय तल के बीच फंस गई। सिमरन ने बताया कि लिफ्ट रुकने पर पहले उन्होंने बटन दबाए, ऑपरेट न होने पर अलार्म बजाया। सहपाठियों को फोन करके लिफ्ट में फंसने की जानकारी दी। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी के पास लिफ्ट की चाबी थी, उसने आकर बाहर का गेट खोला, छात्र-छात्राएं प्रथम व द्वितीय तल के बीच फंसे दिख रहे थे, उन्हें ढांढस बंधाया।
2 of 6
लिफ्ट में फंसे विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
आईटीएचएम में तैनात लिपिक सुखपाल तोमर ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को फोन से लिफ्ट में छात्र-छात्राओं के फंसने की सूचना दी। दोपहर 12:19 बजे लिफ्ट लगाने वाली कंपनी का मैकेनिक पहुंचा। वह दूसरे लिफ्ट से पंचम तल पहुंचा और वहां लगे बॉक्स में आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर किया। दोपहर करीब 12:30 बजे पंचम तल पर ही तीनों छात्र-छात्राएं बाहर निकले, तभी भवन के प्रभारी प्रो. संजय चौधरी भी पहुंच गए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से हालचाल पूछा।
3 of 6
लिफ्ट में फंसे विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
संस्कृति भवन में ललित कला संस्थान और आईटीएचएम की कक्षाएं लग रही हैं। इतिहास एवं संस्कृति विभाग भी भवन में शिफ्ट होना है। भवन में पांच तल हैं। लिफ्ट के संचालन के लिए कोई ऑपरेटर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लिफ्ट सही करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं ने बताया कि डेढ़ माह पहले भी लिफ्ट खराब हो गई थी। मैकेनिक को बुलवाकर ठीक कराया गया था। अब लिफ्ट से आने-जाने में डर लगने लगा है।
विज्ञापन
5 of 6
लिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
संस्कृति भवन वर्ष 2018 में बन गया था। छोटे-मोटे काम ही रह गए थे। इसका लोकार्पण विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने पांच फरवरी 2022 को वसंत पंचमी के दिन किया था। इस माह गणित विभागाध्यक्ष प्रो. संजय चौधरी को ललित कला संस्थान का निदेशक और संस्कृति भवन का प्रभारी बनाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।