{"_id":"61b360ab498d1231ef3b99d3","slug":"suddenly-a-bull-came-in-front-of-chief-minister-yogi-adityanath-fleet-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में सीएम योगी की सुरक्षा में चूक: फ्लीट के सामने अचानक आ गया सांड़, वाहनों की बदलनी पड़ी लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सीएम योगी की सुरक्षा में चूक: फ्लीट के सामने अचानक आ गया सांड़, वाहनों की बदलनी पड़ी लेन
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Dec 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
काफिले के सामने आया सांड़
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा में शुक्रवार को शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देकर लौट रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। शहर की लाइफलाइन कह जाने वाले एमजी रोड पर मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे अचानक एक सांड़ आ गया। इससे काफिले में शामिल गाड़ियों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। रास्ते में सांड़ आने के कारण मुख्यमंत्री योगी की गाड़ी समेत कई वाहनों की लेन भी बदलनी पड़ी। इस घटना से वहां तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए।
मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार दोपहर को तकरीबन 3:30 बजे आगरा पहुंचे थे। उन्होंने सरन नगर स्थित विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के आवास पर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पिता से मिले। उन्हें ढांढस बंधाया। 20 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ जाने के लिए खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान एमजी रोड पर उनकी फ्लीट के आगे सांड़ आ गया।
Trending Videos
2 of 5
सीएम योगी की फ्लीट के आगे आया सांड़
- फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के पास मुख्यमंत्री की फ्लीट में शामिल पांच गाड़ियां गुजर चुकी थीं। छठी गाड़ी के आगे अचानक एक सांड़ आ गया। इसके पीछे मुख्यमंत्री का गाड़ी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सीएम की फ्लीट के आगे सांड़
- फोटो : अमर उजाला
सांड़ को हटाने के लिए वहां तैनात एक पुलिसकर्मी दौड़ा, लेकिन वह लेन पर चलता रहा। इसी लेने पर सीएम योगी की गाड़ी समेत फ्लीट के अन्य वाहन चल रहे थे। सांड़ के कारण फ्लीट की लेन बदलनी पड़ी।
4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सरन नगर शुक्रवार दोपहर 3:36 बजे पहुंचे थे। मगर, उनके आगमन की तैयारी सुबह दस बजे से ही शुरू हो गई थी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और आईजी नचिकेता झा शहीद परिवार के घर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया। करीब 11 बजे भगवान टाकीज और नगला पदी की तरफ रास्ता रोक दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
रास्ते पर लगाई गई बैरिकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई कार्य में जुट गए। आसपास का बाजार पहले से ही बंद हो गया था। मार्केट और घरों की छतों पर पुलिस लगा दी गई। शहीद विंग कमांडर के घर के आसपास गली और मोहल्ले का रास्ता रस्सी लगाकर रोका गया। धूल न उड़े, उसके लिए पानी का छिड़काव भी किया गया। शाम तकरीबन चार बजे मुख्यमंत्री के परिवार से मिलकर जाने के बाद ही रास्ता खोला गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।