{"_id":"69c77abe9fee399c33028a86","slug":"summer-and-wedding-season-boosts-cotton-fashion-demand-in-agra-markets-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गर्मी और शादी सीजन में सूती फैशन का जलवा, कुर्ता-टीशर्ट की लेटेस्ट डिजाइन पर युवाओं की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गर्मी और शादी सीजन में सूती फैशन का जलवा, कुर्ता-टीशर्ट की लेटेस्ट डिजाइन पर युवाओं की पहली पसंद
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार
गर्मी और सहालग को देखते हुए बाजार में सूती कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसमें राउंड नेक टीशर्ट और प्रिंटेड कुर्ते युवाओं की पसंद बने हुए हैं।
सूती वस्त्रों की लेटेस्ट डिजाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
गर्मी और सहालग को देखते हुए बाजार में सूती वस्त्रों की लेटेस्ट डिजाइनें बाजार में हैं। इसमें युवाओं को राउंड नेक, कॉलर टीशर्ट और प्लेन कुर्ता ज्यादा पसंद आ रहा है। शादी समारोह के लिए प्रिंटेड-प्लेन कुर्ता खरीद रहे हैं। महिलाओं को भी प्रिंटेड कुर्ता अधिक भा रहा है। इनकी जमकर खरीदारी हो रही है।
आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन के सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि लोग गर्मी से बचाव के साथ स्टाइलिश भी दिखना चाहते हैं। ऐसे में राउंड नेक और कॉलर टीशर्ट जेब के साथ ज्यादा युवा पसंद कर रहे हैं। इसमें प्रिंटेड, प्लेन सभी तरह की खरीद हो रही है। कामकाजी लोग कॉलर प्लेन टीशर्ट और बाकी लोग प्रिंटेड और राउंड नेक की टीशर्ट खरीद रहे हैं।
शादी-समारोह में प्रिंटेड कुर्ता और प्लेन कुर्ता की खूब खरीद हो रही है। रेडीमेड गारमेंट उद्यमी शुभम जैन ने बताया कि लोग बच्चों के लिए कॉर्डशर्ट और महिलाएं सूती सलवार-सूट अधिक खरीद रही हैं। गर्मियों की छुट्टी को देखते हुए भी महिलाएं बच्चों और खुद के लिए सूती और लेटेस्ट डिजाइन ज्यादा पसंद कर रही हैं। पूरी आस्तीन की सूती शर्ट कैजुअल पैंट और जींस की भी खरीदारी बढ़ी है। इनमें कॉलेज जाने वाले युवा और कामकाजी लोग ज्यादा हैं।
Trending Videos