{"_id":"69f43e6acf111d88ac0539c5","slug":"summer-relief-for-passengers-sultanpur-sabarmati-special-train-to-pass-through-agra-cantt-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: आगरा कैंट से होकर गुजरेगी सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन, कई राज्यों की सीधी कनेक्टिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: आगरा कैंट से होकर गुजरेगी सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन, कई राज्यों की सीधी कनेक्टिविटी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 01 May 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए सुल्तानपुर–साबरमती समर स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से होकर गुजरेगी। इससे आगरा को राजस्थान, गुजरात और अन्य शहरों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन से यात्रा करने वाले आगरा के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सुल्तानपुर जंक्शन से साबरमती के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04216-04215 आगरा कैंट स्टेशन से होकर गुजरेगी। इससे आगरा के यात्रियों को जयपुर, अजमेर, मारवाड़, आबू रोड और साबरमती अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी।
Trending Videos
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04216 सुल्तानपुर–साबरमती ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 17 मई से 12 जुलाई तक 9 फेरों में चलाई जाएगी। जबकि 04215 साबरमती–सुल्तानपुर 18 मई से 13 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर 04216 के रूप में दोपहर 3:25 बजे पहुंचेगी और 3:30 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04215 सुबह 4:00 बजे आएगी और 4:05 बजे रवाना होगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 04 सामान्य, 14 एसी इकोनॉमी और 02 जनरेटर कोच शामिल हैं। इससे आगरा के यात्रियों को यूपी, राजस्थान और गुजरात के बीच बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद–पटना और मुंबई–काठगोदाम स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे
रेलवे ने अहमदाबाद–पटना और मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं। इन ट्रेनों के विस्तार से आगरा और आसपास के यात्रियों की यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी। खासकर बिहार, गुजरात, मुंबई और उत्तराखंड रूट पर सफर करने वालों को फायदा मिलेगा।
रेलवे ने अहमदाबाद–पटना और मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं। इन ट्रेनों के विस्तार से आगरा और आसपास के यात्रियों की यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी। खासकर बिहार, गुजरात, मुंबई और उत्तराखंड रूट पर सफर करने वालों को फायदा मिलेगा।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना जंक्शन स्पेशल अब 6 और 13 मई को अतिरिक्त फेरों में चलाई जाएगी। वहीं 09448 पटना जंक्शन–अहमदाबाद स्पेशल 8 से 15 मई तक विस्तारित की गई है। इसके अलावा 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम स्पेशल 15 मई से 26 जून तक और 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 18 मई से 29 जून तक अतिरिक्त फेरों में संचालित होगी।
