{"_id":"69d7e117311e7844b902ac03","slug":"taj-mahal-tickets-are-being-booked-through-fake-websites-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक ध्यान दें: फर्जी वेबसाइट से बुक हो रहीं ताजमहल की टिकट, विदेशी सैलानी से धोखाधड़ी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक ध्यान दें: फर्जी वेबसाइट से बुक हो रहीं ताजमहल की टिकट, विदेशी सैलानी से धोखाधड़ी; जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार
ताजमहल की टिकट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन टिकट बुक करने के दाैरान विदेशी पर्यटक से 100 डाॅलर से अधिक की ठगी की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ताजमहल
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
फर्जी वेबसाइट बनाकर ताजमहल की टिकट बुकिंग के मामले में साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम वेबसाइट बनाने वालों की जानकारी निकाल रही है। आईपी एड्रेस निकाला जा रहा है। इससे ही वेबसाइट के संचालन के बारे में जानकारी लग सकेगी। मामले में वरिष्ठ संरक्षण सहायक उप मंडल ताजमहल कलंदर ने शिकायत की थी। बताया कि ताजमहल की टिकट बुकिंग की फर्जी वेबसाइट बनाकर बेची जा रही हैं।
Trending Videos
ताजमहल समेत अन्य स्मारकों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग को एएसआई ने वेबसाइट asipayumoney.com (केनरा बैंक) और asi.payugov.in (एनएसडीएल) को अधिकृत कर रखा है। सोमवार को ताजमहल पश्चिमी गेट पर तीन पर्यटक आए थे। उनके पास जो टिकट थीं, वो फर्जी वेबसाइट से ऑनलाइन बुक की गई थीं। पर्यटकों ने 105 डॉलर का भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि फर्जी वेबसाइट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आईपी एड्रेस निकाला जा रहा है। यह नेटवर्क पर किसी डिवाइस की पहचान करता है। उसमें स्थान संबंधी जानकारी होती है। आईपी एड्रेस के लिए ईमेल कर जानकारी मांगी गई है। उधर, एएसआई के महानिदेशक ने सोशल मीडिया के माध्यम से पर्यटकों को अलर्ट किया गया था। टिकट लेने के लिए अधिकृत वेबसाइट का ही प्रयोग करने की सलाह दी थी।
ये भी पढ़ें-UP: घर में बन रही थी नकली महंगी शराब, कबाड़ियों से बोतल खरीदकर ऐसे होती थी तैयार; दो आरोपी दबोचे
ये भी पढ़ें-UP: घर में बन रही थी नकली महंगी शराब, कबाड़ियों से बोतल खरीदकर ऐसे होती थी तैयार; दो आरोपी दबोचे