सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers Unite to Protect 340 Bigha Land of Historic Agra College

UP: आगरा कॉलेज की 340 बीघा जमीन पर नजर, शिक्षक-कर्मचारी हुए एकजुट; ये चेतावनी दी गई

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा कॉलेज की 340 बीघा भूमि पर कब्जे या हस्तांतरण की आशंका को लेकर शिक्षक और कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। स्टाफ क्लब ने चेतावनी दी है कि 200 साल पुराने संस्थान की जमीन पर किसी भी तरह की कुदृष्टि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 

Teachers Unite to Protect 340 Bigha Land of Historic Agra College
आगरा कॉलेज आगरा 
विज्ञापन

विस्तार

आगरा कॉलेज की भूमि और परिसंपत्तियों पर किसी भी तरह के कब्जे या हस्तांतरण के प्रयास का कड़ा विरोध किया जाएगा। यह बात आगरा कॉलेज के शिक्षकों के संगठन स्टाफ क्लब के सचिव प्रो. विजय कुमार सिंह ने कही।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी और अराजकतत्व कॉलेज की भूमि पर नजर गड़ाए हुए हैं। स्टाफ क्लब ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी है कि आगरा के गौरव और 200 से अधिक वर्ष पुराने ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान की संपत्ति पर किसी भी तरह की कुदृष्टि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रो. विजय कुमार सिंह ने बताया कि आगरा कॉलेज भविष्य में राज्य या केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने की दिशा में प्रयासरत है, जिसके लिए वर्तमान भूमि और अवसंरचनाएं भी कम पड़ सकती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेट्रो रेल परियोजना के दौरान पूर्व प्राचार्य की मिलीभगत से कॉलेज का क्रीड़ांगन बिना वैध प्रक्रिया और मुआवजे के ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ क्लब का कहना है कि गजट दस्तावेजों के अनुसार कॉलेज के पास लगभग 340 बीघा भूमि है और इसके किसी भी हिस्से पर कब्जे की कोशिश का जवाब दिया जाएगा। नागरी प्रचारिणी से लेकर संपूर्ण राजा की मंडी तक की भूमि एक ही खसरा नंबर में स्थित है जिसका विधिक स्वामित्व आगरा कॉलेज के पास है। संगठन ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से भी संस्थान की भूमि और दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

बताया कि व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी की ओर से कॉलेज की भूमि व्यापारियों को देने के संबंध में ज्ञापन देने की जानकारी मिली है। साथ ही कॉलेज के पूर्व छात्रों, जिनमें उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और सांसद डॉ. एसपी सिंह बघेल शामिल हैं, से भी भूमि संरक्षण और कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने में सहयोग की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed