{"_id":"6a7ce20f17255cfca70d6dd3","slug":"the-issue-of-waterlogging-and-the-dilapidated-state-of-the-temple-was-raised-before-the-minister-in-charge-agra-news-c-364-1-ag11010-132851-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रभारी मंत्री के सामने जलभराव और बदहाल मंदिर का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रभारी मंत्री के सामने जलभराव और बदहाल मंदिर का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात करते रालोद जिलाध्यक्ष गोविंद, स्रोत स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सर्किट हाउस में बुधवार को कैबिनेट व प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह से राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने मुलाकात कर जनसमस्याएं रखीं। जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि रोहता-सेवला नाला निर्माण न होने से जलभराव, सैंया के हुलसपुरा व धाना गांव के कच्चे रास्ते और खंदौली ब्लॉक स्थित मंदिर की बदहाली का मुद्दा रखा। समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री के निर्देश पर डीएम ने नाला निर्माण और मंदिर जीर्णोद्धार जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कच्चे मार्ग को पक्का कराने की बात कही।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और जिले के प्रभारी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को आगरा मंडल में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागीय लक्ष्य दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरे किए जाएं।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजना की प्रगति का आकलन किया। मंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की जमीनी स्थिति भी जांची। इसके साथ ही, ओडीओपी के तहत कौशल उन्नयन और टूलकिट वितरण की प्रगति का जायजा लिया। चौधरी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी से औद्योगीकरण को गति मिलेगी। आगरा मंडल के विभिन्न जिलों में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में आगरा मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह, फिरोजाबाद की उपायुक्त उद्योग संध्या, मथुरा के उपायुक्त चंद्रभान सिंह और मैनपुरी के उपायुक्त उद्योग बनवारी लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।