सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The massive census drive will commence on May 22; the general public will be able to fill in their details themselves.

Agra News: 22 मई से शुरू होगा जनगणना का महाअभियान, आमजन खुद भर सकेंगे ब्योरा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The massive census drive will commence on May 22; the general public will be able to fill in their details themselves.
कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित बैठक में शामिल अ​धिकारियों को संबो​धित करते डीएम अरविंद बंगारी। स्र
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में भारत की जनगणना-2027 के मकान सूचीकरण और मकानों की 22 मई से शुरू होने वाली गणना से संबंधित प्रथम चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में अपर जिला जनगणना अधिकारियों और उप-जिलाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगी, जिसमें पारदर्शिता और सटीकता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
Trending Videos

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की जनकल्याणकारी योजनाओं की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होते हैं। कहा कि इस बार जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता स्व-गणना पोर्टल है। नागरिक 7 मई से 21 मई तक पोर्टल पर खुद अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन करेंगे। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि गलत तथ्य देने या कार्य में बाधा डालने पर जनगणना अधिनियम के तहत कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, संयुक्त मजिस्ट्रेट शुभम कुमार, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड सहित सभी एसडीएम मौजूद रहे। प्रशासन ने इस महाअभियान को जन-भागीदारी से जोड़कर सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद देनी होगी परीक्षा
जनगणना कार्य को त्रुटिहीन बनाने के लिए 15 से 25 अप्रैल तक तहसील स्तर पर सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। 10,527 प्रगणकों और 1,755 पर्यवेक्षकों को मास्टर प्रशिक्षक तीन दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रशिक्षण के बाद सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की लिखित परीक्षा भी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed