सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The matter of encroachment on a shop in Bah reached the CM's court, police administration rushed to remove it.

Agra News: सीएम दरबार में पहुंचा बाह की दुकान पर अतिक्रमण का मामला, हटवाने को दौड़ा पुलिस प्रशासन का अमला

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The matter of encroachment on a shop in Bah reached the CM's court, police administration rushed to remove it.
विज्ञापन
बाह। भदावर बस अड्डा बाह के दूसरे छोर पर दुकान के सामने अतिक्रमण का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार तक पहुंचा तो पुलिस प्रशासन का अमला दौड़ पड़ा। बृहस्पतिवार को दुकान के सामने से अतिक्रमण को हटवा दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
Trending Videos

बाह के सुबोध कुमार गुप्ता ने जिला पंचायत की ओर से आवंटित दुकान के सामने अतिक्रमण किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में की थी। भदावर बस अड्डा के दूसरी ओर अतिक्रमण की बजह से दुकान न खुलने देने की समस्या रखी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से अतिक्रमण हटवा कर दुकान खुलवाए जाने की व्यवस्था करने की गुहार लगाई थी। नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने बताया कि मुख्यमंत्री संदर्भ की शिकायत पर डीएम और कश्मिनर के आदेश पर बृहस्पतिवार को वह नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी नवनीत कुमार सिंह एवं बाह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान के सामने से अतिक्रमण को हटवा दिया। दोबारा से अतिक्रमण किए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है। इधर अतिक्रमण हटने के बाद दुकान खोलने को लेकर मिल रही धमकियाें से दहशत में आए सुबोध कुमार गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed