फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Arrested in Mechanic Dinesh Sharma Death Case Over Financial Dispute in Agra

हत्या या साजिश: लाॅटरी के हिसाब का विवाद, उन्हें घर बुलाया था....दिनेश शर्मा की मौत के मामले में नया अपडेट

Thu, 16 Jul 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 10:17 AM IST
सार

आगरा के भगवती बाग में बीसी के रुपये के हिसाब-किताब को लेकर हुई दिनेश शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उदय अग्रवाल उर्फ पुल्ली और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हृदयाघात बताया गया है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Three Arrested in Mechanic Dinesh Sharma Death Case Over Financial Dispute in Agra
मृतक का फाइल फोटो और घटना से परिजन में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग में बीसी के रुपये के हिसाब-किताब के विवाद में हुई खराद मैकेनिक दिनेश शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उदय अग्रवाल उर्फ पुल्ली, उसके बेटे लखन और आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों आरोपियों को सोमवार को टेढ़ी बगिया बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार
विज्ञापन



 

मृतक के बेटे शिवम शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके पिता दिनेश शर्मा को रुपये के लेन-देन और हिसाब-किताब के बहाने उदय अग्रवाल ने अपने घर बुलाया था। वहां उदय और उसके दोनों बेटों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि गंभीर हालत में उन्हें गली के बाहर फेंक दिया गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

ये भी पढ़ें -  अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत


 

आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। पुलिस के आश्वासन और मुकदमे में अन्य नाम जोड़ने के बाद करीब 15 घंटे बाद अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया गया है। हालांकि परिजन के आरोप, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में विवेचना जारी है।

ये भी पढ़ें -  जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा


 
विज्ञापन

विधिक राय के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को टेढ़ी बगिया बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बॉक्स मुख्य आरोपी पर पहले भी हत्या का मुकदमा मुख्य आरोपी उदय अग्रवाल उर्फ पुल्ली का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें -  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: चालक को झपकी आने से खाई में गिरी डबल डेकर बस, पांच यात्री घायल

 

पहले भी दर्ज हैं कई मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ वर्ष 2006 में एत्माद्दौला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2016 में सड़क दुर्घटना और मारपीट से संबंधित मुकदमा तथा वर्ष 2026 में दिनेश शर्मा की मौत के मामले में दर्ज मुकदमा भी उसके खिलाफ दर्ज है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी विवेचना का हिस्सा बना रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! पीएम मोदी ने की सराहना, क्या भारत भी उठाएगा सख्त कदम?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed