सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Track laying work started for elevated metro station on Fatehabad Road in Agra

Agra Metro: फतेहाबाद रोड पर एलिवेटिड मेट्रो स्टेशन के लिए ट्रैक बिछाने का काम शुरू

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

मेट्रो डिपो में  2.5 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछ चुका है। अब फतेहाबाद रोड पर मुख्य लाइन में ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। 

Track laying work started for elevated metro station on Fatehabad Road in Agra
एलिवेटिड मेट्रो स्टेशन के लिए बिछाया जा रहा ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड पर निर्माणाधीन तीन एलिवेटिड मेट्रो स्टेशन के लिए मंगलवार से ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया। ताज पूर्वी गेट स्टेशन से पुरानी मंडी चौराहा पर प्रस्तावित रैंप तक करीब 3.50 किलोमीटर लंबा मेन लाइन का ट्रैक बिछेगा। इससे पहले पीएसी मैदान में बन रहे डिपो में 2.5 किमी. लंबा ट्रेन की टेस्टिंग के लिए ट्रैक बिछ चुका है।

Trending Videos


सबसे पहले ताजपूर्वी गेट स्टेशन के डेड एंड पर बसई स्टेशन के प्लिंथ बीम के बीच कॉस्टिंग करते हुए ट्रैक बिछाया जाएगा। ट्रैक बैलास्टलेस तकनीक से बनेगा। पारंपरिक ट्रैक की तुलना में यह अधिक मजबूत होता है। बैलास्टलेस ट्रैक पर घर्षण कम होने से ट्रेन जल्दी नहीं घिसतीं। बायडक्ट में बिछाए जा रहे इस ट्रैक के लिए क्रेन मशीनों की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारियों के अनुसार फतेहाबाद रोड स्टेशन पर बने क्रॉस ओवर की मदद से ट्रेन को मुख्य और डिपो लाइन पर बदला जा सकेगा। तीन एलिवेटिड स्टेशन के बाद तीन भूमिगत स्टेशन तैयार होंगे। इन 6 स्टेशनों के बीच मार्च 2024 तक आगरा में मेट्रो का ट्रायल प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed