सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ukrain Crisis Mathura MP Hema Malini praised the Government of India for operation ganga

यूक्रेन संकट: सांसद हेमा मालिनी ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा, कहा- छात्रों को सुरक्षित लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Mar 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। वह भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

Ukrain Crisis Mathura MP Hema Malini praised the Government of India for operation ganga
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार लगातार जुटी हुई है। ऑपरेशन गंगा के तहत वहां से भारतीय छात्र-छात्राओं को वापस लाया जा रहा है। मथुरा जिले के छह छात्र शुक्रवार तक घर वापस आ चुके हैं। अभी भी कई बच्चे वहां फंसे हुए हैं, जिनको वतन वापसी का इंतजार है। मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की है।

Trending Videos


हेमा मालिनी ने गुरुवार को वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए सभी चितिंत हैं। दुनिया के कई देशों ने वहां फंसे अपने नागरिकों को असुरक्षित छोड़ दिया है। भारत सरकार अपने छात्रों को वापस लाने में जुटा हुआ है। मुझे भारत पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है, जो हमारे नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के छात्र की मौत पर जताया दुख

भाजपा सांसद ने कहा कि भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए केंद्र सरकार के चार मंत्रियों को वहां भेजा गया है। उन्होंने अपने संदेश में कर्नाटक के छात्र की यूक्रेन में हुई मौत पर दुःख जताया। उन्होंने कहा कि मृतक छात्र के परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। हेमा मालिनी ने सभी भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की। 

गुरुवार को दो और छात्र वापस आए 

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे मथुरा के मेडिकल छात्रों के परिवारों में कहीं खुशी है तो कहीं अभी भी मायूसी का आलम है। गुरुवार को दो और छात्र-छात्राओं की सकुशल घर वापसी हो गई। इससे छाता की गौरी और आनंदवन के सचिन के घर में खुशियां लौट आईं हैं, जबकि सौंख के मनीष छटीकरा के योगेश सहित कई और छात्र-छात्राओं के घर पर मायूसी का आलम है। इनके परिजन अभी भी बच्चों की सकुशल घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed