{"_id":"6a22493c437ccf58b001b3fa","slug":"up-farmers-to-get-50-subsidy-for-farm-ponds-new-income-opportunities-through-fish-farming-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा: खेत में तालाब बनाइए, सरकार देगी 52,500 रुपये; मछली पालन से बढ़ेगी कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा: खेत में तालाब बनाइए, सरकार देगी 52,500 रुपये; मछली पालन से बढ़ेगी कमाई
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
खेत तालाब योजना के तहत किसानों को निजी भूमि पर तालाब खुदवाने के लिए 50 प्रतिशत यानी 52,500 रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इससे वर्षा जल संचयन, सिंचाई और मत्स्य पालन के जरिए किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ जल संकट से भी राहत पा सकेंगे।
तालाब। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
किसानों को खेत में तालाब बनाने पर 50 फीसदी का अनुदान मिलेगा। इससे जल संचयन और सिंचाई की व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही मत्स्य पालन करके किसान अपनी कमाई भी बढ़ा सकते हैं। तालाब को किसान ट्रैक्टर या बुलडोजर की मदद से खुदवा सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत पर ड्रॉप मोर क्रॉप के विजन को पूरा करने के उद्देश्य से खेत तालाब योजना चलाई जा रही है। इसमें इच्छुक सामान्य व अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को अपनी निजी भूमि पर खेत तालाब खुदवाने के लिए 50 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। इस तालाब का आकार 22×20×3 मीटर रहेगा।
जिसकी कुल लागत 1,05,000 रुपये तय की गई है। इसमें से 50 प्रतिशत (52,500 रुपये) का अनुदान तीन किस्तों में डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में पहुंचेगा। किसान इसका उपयोग वर्षा जल संचयन, मत्स्य पालन (मछली पालन) और फसलों की सिंचाई आदि में कर सकेंगे। किसान इसका आवेदन कृषि विभाग की वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर- 7015899718 एवं 9758790609 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos