फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई गाइडलाइन: आगरा में आज से खुलेंगे मॉल, होटल-रेस्टोरेंट, रात्रि कर्फ्यू में रियायत और बढ़ी

Mon, 21 Jun 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
UP Guidelines News Malls, hotel-restaurants will re open in Agra
सोमवार से रियायत बढ़ी: आगरा में अब मॉल भी खुलेंगे - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण कम होने पर रात्रि कर्फ्यू में सोमवार से रियायत और बढ़ गई है। आगरा के सभी बाजार अब सप्ताह में पांच दिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे। रेस्टोरेंट और होटलों को भी सशर्त खोलने की अनुमति मिल गई है। रेस्टोरेंट एवं होटल में भी लोग बैठकर खाने का लुत्फ उठा सकेंगे। लेकिन रेस्टोरेंट में बैठक क्षमता से आधे लोगों को प्रवेश मिलेगा। बाकी आधी कुर्सियों पर क्रॉस का निशान लगाना होगा। इन कुर्सियों पर बैठने की मनाही होगी। शारीरिक दूरी के पालन के लिए यह नई व्यवस्था की गई है। नई गाइडलाइंस के संबंध में जिलाधिकारी ने विस्तृत दिशा-निर्देश रविवार को जारी किए हैं। सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे। जिसमें शहर से लेकर देहात तक विशेष स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सरकारी व निजी कार्यालय, सब्जी मंडी, रेस्टोरेंट और मॉल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी। जहां प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच होगी। 

UP Guidelines News Malls, hotel-restaurants will re open in Agra
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने कहा कि लोग कोविड व्यवहार को अपने जीवन में अपनाएं। स्वयं जिम्मेदार बनें, तभी कोरोना को हराया जा सकता है। कोविड नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस व्यापक स्तर पर पेट्रोलिंग करेगी। सड़कों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को जागरुक किया जाएगा। एक्टिव केस बढ़े और 500 से अधिक हुए तो दी गई सभी छूट खत्म हो जाएगी। 
UP Guidelines News Malls, hotel-restaurants will re open in Agra
सोमवार से रियायत और बढ़ी: आगरा में होटल और रेस्टोरेंट भी खुलेंगे - फोटो : अमर उजाला
ये रहेगी छूट
- रेस्टोरेट, होटल में रात 9 बजे तक खाना खा सकेंगे।
- सभी मॉल और शापिंग कॉम्पलेक्स पांच दिन खुले रहेंगे।
- मिठाई और फास्ट फूड की दुकानों पर खड़े होकर खाने की छूट ळै।
- सभी स्मारक, पार्क एवं उद्यान अपने तय समय से खुलेंगे।
- सभी तरह की औद्योगिक व निर्माण इकाइयां खुली रहेंगी। 
- बैटरी रिक्शा, कार में सीट क्षमता के मुताबिक बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Guidelines News Malls, hotel-restaurants will re open in Agra
आगरा: मॉल में सैनिटाइजेशन करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
ये रहेंगे प्रतिबंध
- सिनेमा हॉल, स्टेडियम, जिम और क्लबबंद रहेंगे।
- स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर नहीं खोले जाएंगे।
- सभी सामूहिक कार्यक्रम, जुलूस प्रतिबंधित रहेंगे।
- घनी आबादी में सब्जी मंडियां नहीं लग सकेंगी।
- रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक रात्रि कर्फ्यू होगा।
- नियमों का उल्लंघन करने पर महामारी मुकदमा।
विज्ञापन
UP Guidelines News Malls, hotel-restaurants will re open in Agra
शादी समारोह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
शादी में 50 लोगों की अनुमति
शादी समारोह में खुले या बंद स्थान पर अधिकतम 50 लोग एकत्र हो सकेंगे। पहले 25 लोगों की ही अनुमति थी। मेहमानों के लिए बैठने की व्यवस्था दो गज की दूरी से होगी। कोविड हेल्प डेस्क बनानी पड़ेगी। शौचालय, साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होगी। शर्तों का उल्लंघन होने पर आयोजक जिम्मेदार होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed