सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicle Theft Gang Strikes on Agra Highway; Truck and Bullet Motorcycle Stolen Within Two Days

सावधान: हाईवे पर सक्रिय हुआ वाहन चोर गिरोह, दो दिन में ट्रक और बुलेट बाइक चोरी; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के हाईवे क्षेत्र में दो दिनों के भीतर एक ट्रक और एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने से वाहन चोर गिरोह की सक्रियता को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Vehicle Theft Gang Strikes on Agra Highway; Truck and Bullet Motorcycle Stolen Within Two Days
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के कुबेरपुर में हाईवे क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। दो दिनों के भीतर अलग-अलग स्थानों से एक ट्रक और बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बाह क्षेत्र के बिजौली सड़क स्थित महावीर नगर निवासी अवनीश कुमार ने एत्मादपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह ट्रक चालक है। बीते दिन वह कुबेरपुर के रेलवे यार्ड से छलेसर की ओर जा रहा था। रास्ते में मां केला देवी ढाबा पर खाना खाने के बाद सर्विस सड़क पर ट्रक खड़ा कर पास में ही एनएस यादव ट्रांसपोर्ट कंपनी पर सो गया। देर रात नींद खुलने पर ट्रक गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार ट्रक के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस भी वाहन में ही रखे थे। वहीं, दूसरी घटना अगले दिन मंगलवार को गांव नगला रामबक्स स्थित न्यू मां दुर्गा ढाबा पर हुई। थाना टूंडला क्षेत्र के दया गढ़ी निवासी बाबू पुत्र राधे श्याम की बुलेट मोटरसाइकिल रात करीब साढ़े 10 बजे चोरी हो गई। पीड़ित ने एत्मादपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed