{"_id":"69b3ac3cecaa4fcbe00b992a","slug":"weather-change-triggers-rise-in-vomiting-and-diarrhea-cases-in-agra-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health: मौसम में बदलाव से बिगड़ रही सेहत, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े; एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health: मौसम में बदलाव से बिगड़ रही सेहत, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े; एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में मौसम में बदलाव और खानपान में लापरवाही के कारण उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, डॉक्टरों ने लोगों को खानपान और धूप से बचाव की सलाह दी है।
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
विस्तार
बदलते मौसम और खानपान में लापरवाही से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को पेट संबंधी रोग के मरीज बढ़ी संख्या में पहुंचे।एसएन की ओपीडी पर 2547 मरीज पहुंचे थे, जिनमें मेडिसिन ओपीडी पर 562 मरीज आए। इनसे अधिकतर उल्टी और दस्त की परेशानियों से ग्रसित थे। डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि मौसम बदल रहा है। दोपहर के समय गर्मी रहने लगी है। तेज धूप लगने और खानपान में लापरवाही बरतने से पाचन समस्या पैदा होती है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
इन बातों का रखें ख्याल
तेज धूप में छाते का प्रयोग करें।
शादी-विवाह में संयमित खाना खाएं।
मैदा और तले भोजन से बचें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नारियल पानी खूब पिएं।
Trending Videos
इन बातों का रखें ख्याल
तेज धूप में छाते का प्रयोग करें।
शादी-विवाह में संयमित खाना खाएं।
मैदा और तले भोजन से बचें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नारियल पानी खूब पिएं।