सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Turns Pleasant in Agra: Drizzle and Strong Winds Bring Relief from Scorching Heat

यूपी में मौसम ने ली करवट: बूंदाबांदी-आंधी से धड़ाम हुआ पारा, तापमान में आई कमी; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने आगरा में भीषण गर्मी से राहत दिलाई, जिससे तापमान सामान्य से नीचे आ गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम सुहाना रहा और आगे भी आंधी-बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

Weather Turns Pleasant in Agra: Drizzle and Strong Winds Bring Relief from Scorching Heat
बूंदाबांदी, बादल और तेज हवा ने दी राहत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को बुधवार के मौसम ने राहत पहुंचाई। सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी, वहीं दिन भर तेज हवा चलती रहीं। शहर में बूंदाबांदी हुई तो देहात में कई जगह तेज बारिश हुई, जिससे कई जगह जलभराव भी हो गया। हालांकि शहरी क्षेत्र में तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
Trending Videos

 

बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगरा और पड़ोसी जिलों में मौसम सुहाना रहा। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर में बूंदाबांदी ने लोगों को लू से राहत दिलाई। बीते कई दिनों से दिन में पारा 43 डिग्री के पास पहुंच गया था, लेकिन बुधवार को यह 38 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। बूंदाबांदी से सुहाने हुए मौसम के कारण दोपहर में बाजार और व्यावसायिक क्षेत्रों में लोग नजर आए, जबकि अन्य दिनों में दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक ग्राहक नदारद रहते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोपहर में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आंधी और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत कुछ जिलों में 40 से 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के आसार बन रहे हैं।

बीते 5 वर्षों में 29 अप्रैल का तापमान
साल अधिकतम न्यूनतम

2026 38 27
2025 37.2 23.9

2024 42 24
2023 32.7 23.2

2022 45.5 26.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed