पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Dragged Off Bike and Assaulted by Car Occupants in Agra FIR Registered

दुस्साहस: आगरा में बीच सड़क दबंगई, कार रोककर महिला पर हमला; खून से लथपथ हुई पीड़िता

Mon, 29 Jun 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 09:59 AM IST
सार

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में बाजार से घर लौट रही महिला पर कार सवार लोगों ने हमला कर दिया। बाइक से गिराकर पिटाई लगाई। वह घायल हो गई। पीड़िता ने रंजिश में हमले का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Woman Dragged Off Bike and Assaulted by Car Occupants in Agra FIR Registered
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में बाजार से लौट रही महिला को कार सवार लोगों ने कथित रूप से बाइक से गिराकर पीट दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने गवाही की रंजिश में हमले का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है, जबकि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सीएम योगी ने विधायक से ली चुटकी, बोले- 'बाबूलाल जी, पूजा-पाठ में लगने का समय है', जवाब सुन- हंस पड़े नेता
विज्ञापन



दिल्ली निवासी महिला वर्तमान में एकता थाना क्षेत्र में रह रही हैं। महिला ने बताया कि 26 जून की रात करीब 10 बजे वह परिचित योगेश की बाइक पर बैठकर बाजार से लौट रही थीं। मारुति सिटी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कार से दीक्षा, चंचल, उनकी मां, संदीप तोमर और दो-तीन अज्ञात लोग पहुंचे। सभी ने मिलकर उन्हें बाइक से नीचे गिरा दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। इसके बाद भी आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  फिर डॉक्टर क्या करेंगे?: अगले 10 साल में बदल जाएगा इलाज का तरीका, AI पता करेगी बीमारियां; रोबोट करेंगे सर्जरी


महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष की ओर से एक महिला ने उनके पति और एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस मामले में वह गवाही दे रही हैं। इस कारण आरोपी उनसे रंजिश रख रहे हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed