{"_id":"66ec01810fcfc8ffed097961","slug":"woman-standing-outside-the-house-was-shot-neighbor-was-angry-over-this-arrested-after-four-days-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घर के बाहर खड़ी महिला को मारी गोली, इस बात से नाराज था पड़ोसी; चार दिन बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घर के बाहर खड़ी महिला को मारी गोली, इस बात से नाराज था पड़ोसी; चार दिन बाद गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार
घर के बाहर अपने भाई के साथ खड़ी महिला को पड़ोसी युवक ने गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता को गंभीर घायलवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला ग्वालियर में घर के बाहर गाली देने से मना करने पर युवक ने महिला को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से महिला गिर पड़ी। इस पर आरोपी भाग निकला। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने 4 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 15 सितंबर की रात 8:10 बजे की है। गांव नगला ग्वालियरा, बाससोना, नहर्रा निवासी सुरेश किसान हैं। उन्होंने बताया कि बेटे लोकेंद्र की पत्नी भावना घर के दरवाजे पर खड़ी थी। उनका भाई एत्मादपुर निवासी मनोज भी आया था। दोनों बात कर रहे थे। तभी गांव का नरेश आ गया। वह शराब के नशे में था। वो गाली दे रहा था। इसका विरोध भावना ने किया। इस पर नरेश घर से तमंचा ले आया। इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली भावना के पेट में जा लगी। वह गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग निकला। परिजन ने भावना को सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया।
कार में नहीं बैठाने से आरोपी था नाराज
भावना के देवर देवेंद्र सिंह ने बताया की भाभी का भाई मनोज अपनी कार लेकर गांव आया था। रास्ते में शराब के ठेके पर नरेश ने मनोज को आवाज देकर गाड़ी रोकने के लिए कहा था। मगर, मनोज ने उसे अनदेखा कर दिया। वह बहन के घर आ गए। इस पर नरेश गुस्से में आ गया। वह उन्हें गाली देने लगा।
विज्ञापन

Trending Videos